WWE से 3 महीने पहले निकाले गए भारतीय सुपरस्टार ने 5 साल बाद जीती चैंपियनशिप, दुश्मन के छक्के छुड़ाकर 12 मिनट में किया ढेर

WWE
पूर्व WWE सुपरस्टार ने हासिल की बड़ी सफलता (Photo: WWE.com)

Jinder Mahal Wins Championship Outside WWE: WWE ने इस साल अप्रैल में भारतीय फैंस को बड़ा झटका दिया। कंपनी ने जिंदर महल (Jinder Mahal) को अचानक रिलीज कर सभी को हैरानी में डाल दिया था। खैर महल अब फ्री-एजेंट बन चुके हैं और उन्होंने टाइटल भी जीत लिया है।

Ad

जिंदर महल ने BLP Old Habits Die Screaming के मेन इवेंट में डॉमिनिक गैरिनी को हराकर BLP चैंपियनशिप हासिल की है। गैरिनी ने पार्टनर केविन कू की तरफ से टाइटल को डिफेंड किया था। कू समय इंजरी के कारण एक्शन से बाहर चल रहे हैं। इस वजह से बड़ा फैसला लेना पड़ा।

अप्रैल में WWE से रिलीज होने के बाद से राज धेशी (जिंदर महल) ने BLP Old Habits Die Screaming में अपना पहला मुकाबला लड़ा। फैंस सोच रहे थे कि क्या महल फ्री-एजेंट के रूप में प्रभाव डाल पाएंगे या नहीं लेकिन मॉडर्न डे महाराजा ने अच्छा काम किया। उनके करियर के लिए भी ये बहुत अच्छी बात है।

डॉमिनिक गैरिनी और जिंदर महल के बीच 12 मिनट का तगड़ा मैच हुआ था। देखा जाए तो पूरे मुकाबले में महल का दबदबा देखने को मिला। अंत में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को चारों खाने चित कर टाइटल हासिल किया।

Ad

WWE WrestleMania 34 में जिंदर महल को मिली थी सफलता

जिंदर महल ने अंतिम टाइटल WWE में साल 2019 में जीता था। जून में उन्होंने कुछ समय के लिए दो बार 24/7 चैंपियनशिप जीती थी। इससे पहले साल 2018 में उन्होंने WrestleMania 34 में रैंडी ऑर्टन, बॉबी रूड और रूसेव को हराकर यूएस चैंपियनशिप हासिल की थी। वो अब 5 साल के लंबे अर्से के बाद चैंपियन बने हैं।

WWE में इस समय भारत का कोई भी रेसलर काम नहीं कर रहा है। अप्रैल में कंपनी ने महल के साथ-साथ वीर महान और सांगा को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया था। जिंदर ने तो खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। खैर इस बार जिंदर का टाइटल जीतना बहुत अच्छी बात है। लग रहा है कि आगे वो और अच्छा काम करेंगे। महल ऐसे ही प्रदर्शन करते रहे तो फिर उन्हें बहुत जल्द किसी बड़ी कंपनी से ऑफर आ सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications