पूर्व भारतीय WWE Superstar ने The Rock द्वारा मिले दिल छू लेने वाले संदेश का किया खुलासा

पूर्व WWE सुपरस्टार जिंदर महल ने साझा की अहम जानकारी
पूर्व WWE सुपरस्टार जिंदर महल ने साझा की अहम जानकारी

Jinder Mahal & The Rock: पूर्व भारतीय WWE सुपरस्टार जिंदर महल (Jinder Mahal) ने कंपनी के साथ अपने समय के दौरान दिए गए एक इंटरव्यू में इस बात को साझा किया है कि द रॉक (The Rock) के साथ डे 1 रॉ (Day 1 Raw) में काम करना कैसा था।

जिंदर महल और द रॉक Day 1 Raw में एक सैगमेंट का हिस्सा थे। इस दौरान दोनों के बीच काफी अच्छा प्रोमो सैगमेंट देखने को मिला था। इसके अंत में रॉक ने जिंदर को पीपल्स एल्बो दिया था, जिसे फैंस ने बेहद पसंद किया था। जिंदर ने क्रिस वैन व्लीट के साथ Insight पर इंटरव्यू दिया था और इस सैगमेंट को लेकर कहा,

"जी हां, उन्होंने (द रॉक) एक तरह से ईस्टर एग छोड़ दिया था। द रॉक ने मुझे वॉइस नोट भेजा, जिसमें उन्होंने कहा कि शुक्रिया, आपके साथ काम करके अच्छा लगा। मैं आपसे अब और ज्यादा मिल सकूंगा क्योंकि मैं अब WWE के बोर्ड के साथ काम कर रहा हूं। उस समय यह बात क्लिक नहीं की लेकिन कुछ दिन बाद यह बात समझ आई।"
youtube-cover

पूर्व WWE सुपरस्टार जिंदर महल ने द रॉक के साथ सैगमेंट के प्लान का खुलासा किया

जिंदर महल ने इसी बातचीत के दौरान यह भी बताया कि कैसे उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि वह द रॉक के साथ सैगमेंट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैसे क्रिएटिव टीम ने उन्हें Day 1 Raw के लिए दो दिन पहले कॉल किया था। उन्होंने कहा,

"वह क्रिसमस वीक था। मैं अपने परिवार के साथ कैल्गरी में था। मैं 30 को प्लेन में था कि तभी मुझे एक राइटर का मैसेज आया कि क्या हम फोन पर बात कर सकते हैं। मैंने कहा कि मैं अभी कुछ और घंटों के लिए प्लेन में हूं और लैंड करते ही आपको फोन करता हूं। उन्होंने कहा कि हमने आपको द रॉक के साथ एक सैगमेंट का हिस्सा बनाया है। जी हां, 100 परसेंट हां, मैं इसका इंतजार करूंगा। इस तरह से मुझे मालूम पड़ा, एक या दो दिन पहले।"

जिंदर महल अब WWE के साथ नहीं हैं। देखना होगा कि महल आगे जाकर किस कंपनी में कदम रखते हैं।

Quick Links