भारतीय मूल के पूर्व WWE सुपरस्टार्स का कंपनी के बाहर सालों बाद हुआ रीयूनियन, पूर्व चैंपियन पर हमला करके फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज 

Ujjaval
पूर्व WWE स्टार्स का रीयूनियन हुआ (Photo: WWE.com)
पूर्व WWE स्टार्स का रीयूनियन हुआ (Photo: WWE.com)

Jinder Mahal Reunited with Bollywood Boyz: पूर्व WWE सुपरस्टार जिंदर महल (Jinder Mahal) इस समय इंडिपेंडेंट सर्किट पर बवाल मचा रहे हैं। वो GCW समेत अन्य प्रमोशन के लिए काम कर रहे हैं। वो अभी राज धेसी नाम से दिखाई दे रहे हैं। उनका हाल ही में बॉलीवुड बॉयज़ (Bollywood Boyz) के साथ रीयूनियन देखने को मिल गया है। इसपर उनकी खास प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

Ad

जिंदर महल असल में GCW Now And Forever का हिस्सा बने थे। शिकागो में हुए इस शो में महल का सामना पूर्व GCW टैग टीम चैंपियन EFFY से देखने को मिला। इस मुकाबले में भारतीय मूल के सुपरस्टार की जीत हुई। इसके बाद मास्क में दो स्टार्स ने आकर EFFY पर हमला किया और फिर जिंदर महल ने अपने विरोधी को खल्लास मूव दिया।

बाद में जिंदर महल ने सेलिब्रेट किया और जब वहां मौजूद दोनों स्टार्स ने मास्क निकाला, तो फैंस का रिएक्शन देखने लायक था। यह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड बॉयज़ थे, जो काफी समय से इंडिपेंडेंट सर्किट पर बतौर टैग टीम डॉमिनेट कर रहे हैं। WWE में इन सभी स्टार्स ने साथ मिलकर काम किया था और उन्हें दोबारा एक साथ देखना जरूर बड़ा सरप्राइज रहा।

आप नीचे जिंदर महल के बॉलीवुड बॉयज़ के साथ रीयूनियन से जुड़ी वीडियो देख सकते हैं:

Ad

जिंदर महल और बॉलीवुड बॉयज़ ने WWE में साथ रहते हुए मुख्य रूप से लोकप्रियता प्राप्त की थी। इस समय बॉलीवुड बॉयज़ को सिंह ब्रदर्स के नाम से जाना जाता था। महल से अलग होने के बाद दोनों ने बॉलीवुड बॉयज़ से WWE में नाम कमाया और यहां से जाने के बाद भी उन्होंने इसी नाम से बड़ी सफलता हासिल की।

पूर्व WWE सुपरस्टार जिंदर महल और बॉलीवुड बॉयज़ के रीयूनियन पर क्या थी प्रतिक्रियाएं?

बॉलीवुड बॉयज़ ने इवेंट के बाद जिंदर महल के साथ में एक फोटो भी पोस्ट की। इसमें तीनों ही रेसलर्स काफी ज्यादा खुश नज़र आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा,

"पंजाबी क्रू अब शहर में वापस आ गया है।"

आप नीचे बॉलीवुड बॉयज़ की प्रतिक्रिया देख सकते हैं:

Ad

जिंदर महल ने बॉलीवुड बॉयज़ के साथ रीयूनियन की वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा,

"बैंड अब वापस आ गया है।"

आप नीचे जिंदर महल की प्रतिक्रिया देख सकते हैं:

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications