WWE के मौजूदा चैंपियन को लेकर Roman Reigns द्वारा दिए गए बयान पर पूर्व मैनेजर ने साधा निशाना, अपनी राय रखी सामने

..
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर बड़ा बयान आया सामने
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर बड़ा बयान आया सामने

Roman Reigns: पिछले हफ्ते WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) पर निशाना साधा था। अब इस पर रेसलिंग दिग्गज जिम कॉर्नेट (Jim Cornette) ने अपनी राय सामने रखी है।

Ad

SmackDown में रोमन रेंस ने अपने प्रोमो में कहा था कि वो इतने कम शेड्यूल के बावजूद सैथ रॉलिंस से 10 गुना ज्यादा पैसे कमा सकते हैं। The Jim Cornette Experience पॉडकास्ट में बात करते हुए पूर्व WWE मैनेजर जिम कार्नेट ने रोमन रेंस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा,

"रोमन ने इसे (वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप) बकवास टाइटल कहा था। 'मैंने उन सभी लोगों को हराया है, जिसके लिए सभी लोग लड़ना चाहते हैं।' उन्होंने सच ही कहा था, यहां एक हील बोल रहा है। Raw में जो उन्होंने किया, वह बहुत ही खराब था। यह तो वही था, जो सभी सोच रहे थे क्योंकि हमने भी इसी चीज के बारे में कई बार बोला था। अब उनके पास Raw में कुछ चीज जानबूझकर कहने के लिए एक सुपरस्टार (ड्रू मैकइंटायर) है और दूसरे ब्रांड में एक और सुपरस्टार (रोमन रेंस) आकर उनपर (सैथ रॉलिंस) निशाना साधता है।"

रेसलिंग दिग्गज ने आगे बताया,

"उन्होंने (रोमन रेंस) कहा कि वो (सैथ रॉलिंस) दो साल से अपनी पत्नी के कपड़े पहनकर घूम रहे थे और अपने आपको 'मर्द' कहते हैं। 'मैं 10 गुना कम काम करता हूं, लेकिन आपसे 10 गुना ज्यादा कमाता हूं।' आप लोगों को सैथ रॉलिंस चाहिए या ट्राइबल चीफ? कृपया इसे बंद करें, वो (सैथ रॉलिंस) पहले से ही बकवास हैं।"
youtube-cover
Ad

WWE में Roman Reigns के लिमिटेड शेड्यूल से फैंस रहते हैं नाखुश

WWE Payback 2020 प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को पिन करके यूनिवर्सल चैंपियनशिप को जीता था। इसके बाद उन्होंने WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप को जीतकर दोनों वर्ल्ड टाइटल्स को यूनिफाई कर दिया और पहले अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने थे।

फैंस के साथ साथ कई रेसलिंग के जानकार रोमन रेंस के लिमिटेड शेड्यूल से खुश नहीं हैं। वो बहुत ही कम प्रोग्रामिंग का हिस्सा बनते हैं। इसके उलट सैथ रॉलिंस लगातार प्रोग्रामिंग का हिस्सा बनते हैं और वो कई बार वीकली प्रोग्रामिंग में भी अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करते हुए दिखे हैं। अब देखना होगा कि रॉलिंस किस तरह रेंस के कमेंट का जवाब देते हैं।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications