Roman Reigns की पिनफॉल के जरिए हार होने पर पूर्व स्टार का WWE पर फूटा गुस्सा, जताई निराशा

Ujjaval
पूर्व WWE स्टार ने रोमन रेंस को लेकर जताई निराशा (Photo: WWE.com
पूर्व WWE स्टार ने रोमन रेंस को लेकर जताई निराशा (Photo: WWE.com

Former Star Angry Roman Reigns Got Pinned: WWE Crown Jewel में रोमन रेंस (Roman Reigns) की बड़ी हार हुई। सोलो सिकोआ, जेकब फाटू और टामा टोंगा ने मिलकर टैग टीम मैच में रोमन रेंस और उसोज़ को हराया। इसी बीच सिकोआ ने असली ट्राइबल चीफ को पिन किया। फैंस इससे काफी ज्यादा हैरान रह गए और अब एक पूर्व WWE रेसलर ने भी अपनी प्रतिक्रिया देकर निराशा जताई।

Ad

Gigantic Pop पॉडकास्ट पर पूर्व SmackDown सुपरस्टार मैट मॉर्गन ने Crown Jewel 2024 को लेकर बात की। उन्होंने नए ब्लडलाइन के रोमन रेंस और उसोज़ के खिलाफ हुए मैच का जिक्र किया। इसी बीच उनका गुस्सा फूटा और वो इस बात से निराश थे कि रोमन रेंस को यहां पिन लेना पड़ा। मॉर्गन ने इसी बीच रोमन रेंस को मॉडर्न डे जॉन सीना भी बताया। उन्होंने कहा,

“जैसा आपने बोला कि इस प्रीमियम लाइव इवेंट ने निराश किया, ऐसा ही हुआ। एक कारण से इसने निराश किया। उन्होंने शो की शुरुआत अपनी कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार, मौजूदा समय के जॉन सीना के साथ, जिन्हें आप रोमन रेंस के नाम से जानते हैं। रोमन ने यहां पिनफॉल लिया। आपको रोमन रेंस को पिनफॉल देने की जरूरत नहीं थी।"

youtube-cover
Ad

WWE Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस की हार के बाद भी हुआ बवाल

सोलो सिकोआ और उनके साथियों ने WWE Crown Jewel में मैच के बाद रोमन रेंस पर हमला किया। उन्होंने जिमी उसो को भी निशाना बनाया और फिर सोलो ने जे उसो के गले में स्टील चेयर लगा दी। वो हिप अटैक लगाने की तैयारी में थे, जबकि सैमी ज़ेन ने रिंग में एंट्री की। पहले लगा कि वो सोलो के साथ गले मिलेंगे लेकिन उन्होंने हमला कर दिया। ब्लडलाइन ने सैमी को निशाना बनाया।

रोमन रेंस और द उसोज़ ने आकर फाइटबैक किया। उन्होंने ब्लडलाइन के सदस्यों को रिंग के बाहर किया और सिर्फ सोलो अकेले बचे हुए थे। सैमी और रोमन ने साथ में सोलो पर हमला करने का प्रयास किया। सिकोआ बच गए और इसी बीच सैमी की किक गलती से रोमन रेंस पर लग गई। इसके बाद जिमी, सैमी से गुस्सा हुए। ज़ेन वहां से चले गए लेकिन इस एंगल ने स्टोरीलाइन को रोचक बना दिया है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications