Royal Rumble 2021 में ब्रॉक लैसनर की वापसी को लेकर बहुत बड़ा चौंकाने वाला अपडेट सामने आया

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर(Brock Lesnar) की वापसी को लेकर कई सवाल इस समय खड़े हो रहे हैं। अगले हफ्ते रॉयल रंबल( Royal Rumble) का आयोजन होगा। पूर्व WCW स्टार पी.एन. न्यूज(P.N. News) ने कहा कि वो इस पीपीवी में वापसी करेंगे। उन्होंने ब्रॉक लैसनर की जल्द वापसी पर भरोसा जताया है। अब फैंस भी लैसनर को रिंग में जल्द से जल्द देखना चाहते हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: ऐज की WWE Raw में की गई वापसी और बड़े ऐलान के बाद उनकी पत्नी ने दिया चौंकाने वाला बयान

क्या ब्रॉक लैसनर की वापसी Royal Rumble में होगी?

SK रेसलिंग में हाल ही में पी.एन. न्यूज गेस्ट बनकर आए। रेसलिंग से जुड़े कई मुद्दों पर उन्होंने यहां बात की। Royal Rumble में ब्रॉक लैसनर की वापसी पर भी उनसे सवाल पूछा गया था। उन्होंने कहा कि ये चीज हो सकती है। पीएन न्यूज ने कहा कहा कि जल्द ही उनकी वापसी होगी और वो वापसी के लिए पूरी तरह तैयार होंगे।

youtube-cover
Ad

WrestleMania 36 में अंतिम बार टीवी पर ब्रॉक लैसनर नजर आए थे। ड्रू मैकइंटायर के साथ उनका WWE चैंपियनशिप मैच हुआ था। ये मैच काफी छोटा था और ड्रू मैकइंटायर ने उन्हें हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम कर ली थी। बाद में इस बात का खुलासा हुआ कि लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो गया।

ये भी पढ़ें- WWE Raw रिजल्ट्स: गोल्डबर्ग ने फेमस सुपरस्टार पर किया अटैक, ऐज का चौंकाने वाला ऐलान, 40 साल के दिग्गज ने मचाया बवाल

WrestleMania 37 भी अब काफी निकट आ गया है। उम्मीद है कि ब्रॉक लैसनर इस मेगा इवेंट के हिस्सा होंगे। Royal Rumble में ब्रॉक लैसनर की वापसी का इंतजार सभी कर रहे हैं। अब इस इवेंट को एक हफ्ते से कम का समय रह गया है। अगर यहां ब्रॉक लैसनर की वापसी होती है तो ये फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। फैंस को मजा आ जाएगा।

वैसे भी WWE को अब ब्रॉक लैसनर की जरूरत पड़ने लग गई है। खासतौर पर देखा जाए तो रेड ब्रांड का हाल व्यू्अरशिप के मामले में काफी खराब हो गया है। अगर लैसनर की वापसी रेड ब्रांड में होती है तो फिर काफी फायदा WWE को होगा।

फिलहाल तो पूरे यूनिवर्स की नजरें Royal Rumble पर टिकी हुई है। इस बार कुछ ना कुछ इस इवेंट में धमाल होने वाला है। ब्रॉक लैसनर का भी फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications