Brock Lesnar: WWE एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber 2023) में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का सामना बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) से हुआ था। इस मैच में ब्रॉक लैसनर ने बॉबी लैश्ले को लो ब्लो से हिट कर दिया था। इसके बाद ब्रॉक ने 2 बार बॉबी को F5 से हिट किया था। उन्होंने रेफरी पर भी अटैक किया था। उनके इस अटैक के बाद अब पूर्व WWE राइटर फ्रेडी प्रिंस जूनियर (Freddie Prinze Jr.) ने उनकी बुकिंग को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ब्रॉक लैसनर को उनके एक्शन की वजह से निकाला क्यों नहीं गया है।पूर्व WWE राइटर फ्रेडी प्रिंस जूनियर ने हाल ही में Wrestling with Freddie पॉडकास्ट में ब्रॉक लैसनर को लेकर बात की और उनका WWE की बुकिंग को लेकर गुस्सा फूटा। इस दौरान उन्होने कहा कि बॉबी लैश्ले को कुछ महीने पहले ही रेफरी पर हमला करने की वजह से निकाल दिया गया था। हालांकि, ब्रॉक लैसनर को फायर नहीं किया गया, जबकि उन्होंने भी रेफरी पर अटैक किया था। ब्रॉक लैसनर को लेकर कड़े सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा,"अगर स्टोरीलाइन की बात करें, तो जब बॉबी लैश्ले ने रेफरी पर हमला किया था, तब एडम पीयर्स ने उन्हें फायर कर दिया था। आपको याद होगा कि Raw के दौरान एडम पियर्स ने कहा था कि अगर लैश्ले ने फिर से ऐसा किया, तो उन्हें फायर कर दिया जाएगा। इसके बाद भी बॉबी ने रेफरी पर अटैक किया था, जिसके बाद एडम पीयर्स ने उन्हें फायर कर दिया था। हलाकि, अभी तक ब्रॉक लैसनर को WWE से निकाला क्यों नहीं गया है।"gautam gada@gatts4uI just Love Brock Lesnar and Bobby SegmentRt#WWERaw42164I just Love Brock Lesnar and Bobby SegmentRt#WWERaw https://t.co/J43J0voKdWपूर्व WWE चैंपियन Brock Lesnar पर जीत के बाद Bobby Lashley ने Elias पर किया था अटैकब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच के बाद Raw में पूर्व WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले काफी ज्यादा गुस्से में नज़र आए थे। वो इलायस के सैगमेंट में आए थे और उनपर अटैक कर दिया था। इस अटैक के बाद उन्होंने ब्रे वायट और ब्रॉक लैसनर को चेतावनी दी थी। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE आने वाले समय में किस तरह से उन्हें बुक करता है और WrestleMania 39 में उनका सामना किस स्टार से होता है।Jason Williams@jasoneg33Gotta love Brock Lesnar lol4186246Gotta love Brock Lesnar lolhttps://t.co/r0aKZeNpRgWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।