WWE Royal Rumble में 30वें नंबर पर एंट्री करने वाले Superstar पर रेसलिंग दिग्गज का जमकर फूटा गुस्सा, कंपनी पर उठाए कड़े सवाल

Ujjaval
WWE दिग्गज ने दिया चौंकाने वाला बयान
WWE दिग्गज ने दिया चौंकाने वाला बयान

Sami Zayn: WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने रॉयल रंबल (Royal Rumble 2024) में वापसी करके सभी को चौंका दिया था। उन्होंने रॉ (Raw) के हालिया मेन इवेंट में ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) का सामना किया। यह मैच काफी ज्यादा लंबा चला। अब पूर्व WWE राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने सैमी ज़ेन की बुकिंग को लेकर WWE पर निशाना साधा।

Legion of Raw के हालिया एडिशन में विंस रूसो ने WWE पर जमकर सवाल खड़े किए और उनका सैमी ज़ेन पर गुस्सा फूटा। वो खुश नहीं थे कि सैमी ज़ेन को इतना ज्यादा पुश दिया जा रहा है। उनके अनुसार सैमी ज़ेन का Royal Rumble मैच में 30वें स्थान पर आना और फिर Raw को मेन इवेंट करना खराब चीज़ है। विंस को लगता है कि साधारण फैंस शायद सैमी ज़ेन को उतना बेहतर नहीं समझते हैं। उन्होंने कहा,

"मुझे समझ नहीं आ रहा है कि सैमी ज़ेन का Royal Rumble मैच में 30वें नंबर पर आना या फिर उनका Raw के मेन इवेंट में मैच होना, दोनों में से क्या ज्यादा खराब है। मुझे इस बारे में सही में नहीं पता है। वो कुछ चीज़ों में ही अच्छे हैं। कोई भी साधारण फैन आपको यही बोलेगा। वो Royal Rumble में 30वें स्थान पर आए और फिर Raw में उन्होंने ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ 25 मिनट का मैच लड़ा। क्या यह चीज़ सही है?"

आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover

WWE Raw के मेन इवेंट में Drew Mcintyre ने चीटिंग से जीत दर्ज की

Raw की शुरुआत में सीएम पंक ने ऐलान किया कि वो चोटिल हैं और WreslteMania का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। ड्रू मैकइंटायर ने सैगमेंट में दखल दिया और उन्होंने पंक पर निशाना साधा। बाद में ड्रू ने दिग्गज को चोटिल करने की कोशिश की। इसी बीच सैमी ज़ेन ने आकर मैकइंटायर को भगाया और पंक को चेक किया।

यहां से सैमी ज़ेन और ड्रू मैकइंटायर के बीच मैच तय हो गया। सैमी ज़ेन ने मेन इवेंट में ड्रू मैकइंटायर को कड़ी टक्कर दी और जीत दर्ज करने के करीब आ गए थे। मैकइंटायर ने सैमी पर लो ब्लो लगाया और पिन करके बड़ी जीत दर्ज की। देखना होगा कि सैमी का दोबारा ड्रू मैकइंटायर से मैच होता है, या नहीं।

Quick Links