WWE Crown Jewel में Vince Mcmahon की वापसी को लेकर चौंकाने वाला अपडेट सामने आया, रिपोर्ट में किया गया बहुत बड़ा दावा

vince mcmahon present crown jewel 2023
विंस मैकमैहन की WWE Crown Jewel में एंट्री पर बड़ा अपडेट

WWE: WWE Crown Jewel 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट के आयोजन में ज्यादा समय बाकी नहीं रह गया है, जिसमें रोमन रेंस (Roman Reigns), जॉन सीना (John Cena) और रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) जैसे दिग्गज परफॉर्म करते हुए नज़र आएंगे। वहीं हाल ही में रिपोर्ट सामने आई है कि विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) भी शो में मौजूद रह सकते हैं।

विंस मैकमैहन को हाल ही में द अंडरटेकर के साथ सऊदी अरब में देखा गया था, जहां वो टायसन फ्यूरी और Francis Ngannou की बॉक्सिंग फाइट को देखने पहुंचे थे। वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सऊदी अरब को WWE के दूसरे घर की संज्ञा दी थी।

अब Wrestling Observer Newsletter के लेटेस्ट एडिशन पर डेव मैल्टज़र ने बताया कि विंस पहले से सऊदी अरब में मौजूद हैं और उनके Crown Jewel में आने की संभावनाएं बहुत अधिक हैं। मैल्टज़र ने कहा:

"विंस पहले से वहां मौजूद हैं। चूंकि सऊदी अरब अब कंपनी का नया घर है, इसलिए वो किसी हालत में शो को मिस नहीं करेंगे।"

आपको बता दें कि WWE Crown Jewel 2023 में कई धमाकेदार मुकाबले होने वाले हैं। रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस, रिया रिप्ली, इयो स्काई और रे मिस्टीरियो अपनी-अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करने की कोशिश करते दिखाई देंगे। वहीं जॉन सीना 5 साल बाद कोई सिंगल्स मैच जीतना चाहेंगे

WWE दिग्गज The Undertaker ने Vince Mcmahon से सहमति जताई

द अंडरटेकर ने MMA Junkie को दिए एक हालिया इंटरव्यू में कहा था कि कॉम्बैट खेलों की दुनिया में सऊदी अरब एक नई पहचान बना रहा है। वहीं विंस मैकमैहन ने कहा था कि सऊदी अरब बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स के आयोजन के लिए एक आदर्श स्थान बनता जा रहा है। इस पर सहमति जताते हुए द अंडरटेकर ने कहा:

"अभी तक उनका काम अच्छा रहा है। ये उनकी प्रतिबद्धता ही है, जिसे देखकर आप कह सकते हैं कि वो स्पोर्ट्स इवेंट्स को ज्यादा मनोरंजक रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। वो बड़े इवेंट्स को यहां लाने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसा करने के लिए उनकी ओर से अथक प्रयास देखने को मिल रहे हैं।"

Crown Jewel में रोमन रेंस और जॉन सीना जैसे बड़े सुपरस्टार्स के मैच फैंस के लिए बेहद मनोरंजक साबित होने वाले हैं। ऐसे में विंस मैकमैहन की एंट्री भी शो के रोमांच को दोगुना कर सकती है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now