"ब्रॉक लैसनर को हराने के लिए मैंने अपनी फिजिक में बहुत बदलाव किया"- पूर्व WWE चैंपियन ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पूर्व WWE चैंपियन ने दिया बहुत बड़ा बयान
पूर्व WWE चैंपियन ने दिया बहुत बड़ा बयान

पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने इस बार वापसी के बाद लुक में बदलाव करने का कारण बताया। रेसलमेनिया (WrestleMania) में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को हराने के बारे में भी मैकइंटायर ने बड़ा बयान दिया। साल 2014 में मैकइंटायर को WWE ने रिलीज कर दिया था। उस समय कई दिक्कतें मैकइंटायर की लाइफ में चल रही थी। गर्दन में इंजरी के कारण भी मैकइंटायर परेशान चल रहे थे।

Ad

पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने अपने करियर को लेकर दिया बयान

साल 2017 में WWE में दोबारा मैकइंटायर ने एंट्री की और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। WWE के वो अब सबसे बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। वापसी के बाद लगातार मैकइंटायर ने अपने लुक में भी बदलाव किया था। Daily Record को हाल ही में मैकइंटायर ने अपना इंटरव्यू दिया। मैकइंटायर ने यहां पर बड़ा बयान देते हुए कहा,

रिलीज होने के बाद मैं घर गया था। मैंने अपने आप को शीशे में देखा था। इसके बाद मैं अपनी पत्नी के साथ बैठा और मुझे पता चला कि मैंने अपना शत प्रतिशत नहीं दिया। मैं बहुत सी चीजें करता था जो मेरे शरीर के लिए हानिकारक थी। इन सभी चीजों के बारे में मैंने सोचा। मैंने इसके बाद अपनी फिजिक पर काम करना शुरू किया। वो सभी चीजें मैंने छोड़ दी जिससे मुझे दिक्कत होती थी। वापसी के बाद भी मैंने अपनी बॉडी पर पूरा ध्यान दिया था। WrestleMania में मेरा ब्रॉक लैसनर के साथ मैच हुआ था। मुझे इस तरह के शरीर की जरूरत थी जिससे मैं उन्हें हरा सकता था। मैंने लैसनर के साथ WrestleMania में मैच से पहले बहुत मेहनत की। डाइट पर मैंने अपनी बहुत ध्यान दिया था। मैंने ट्रेनिंग से ज्यादा डाइट पर ध्यान दिया।

मैकंटायर इस समय ब्लू ब्रांड में जबरदस्त काम कर रहे हैं। पिछले साल मेगा इवेंट में ब्रॉक लैसनर को हराकर मैकइंटायर ने अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप जीती थी। मैकइंटायर का ये WWE चैंपियनशिप रन भी शानदार रहा था। WWE ड्राफ्ट में इस बार मैकइंटायर को रेड ब्रांड से ब्लू ब्रांड में डाल दिया गया। रोमन रेंस के साथ जल्द ही उनकी राइवलरी ब्लू ब्रांड में शुरू होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications