WWE के पूर्व चैंपियन ने दिग्गज Batista की आगामी फिल्म में मारी धमाकेदार एंट्री, ट्रेलर आने के बाद सोशल मीडिया पर दिया संदेश

जानिए पूर्व WWE चैंपियन ने क्या कहा?
जानिए पूर्व WWE चैंपियन ने क्या कहा?

Drew McIntyre Appears Batista Movie: WWE दिग्गज बतिस्ता (Batista) ने हॉलीवुड में अपना बड़ा नाम बना लिया है। उनकी लगभग सभी फिल्में हिट जाती हैं। फैंस को उनकी फिल्म का इंतजार रहता है। बतिस्ता की आगामी फिल्म 'The Killing Game' इस साल के अंत में रिलीज होगी। इसका ट्रेलर भी सामने आ गया है। बड़ी बात है कि ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) इस मूवी से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करेंगे।

Ad

साल 2019 में बतिस्ता ने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था। उन्होंने अपना अंतिम मैच WrestleMania 35 में ट्रिपल एच के खिलाफ लड़ा था। ये बात तो तय है कि वो अब WWE रिंग में एक्शन में कभी नज़र नहीं आएंगे। अब वो अपनी फिल्मों से ही फैंस का मनोरंजन करेंगे।

सोशल मीडिया पर 'The Killing Game' का ट्रेलर अपलोड होने के बाद ड्रू मैकइंटायर ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस शुरूआत को लेकर खुशी जताई। उन्होंने लिखा,

गेम शुरू करते हैं।
Ad

ड्रू मैकइंटायर अब WWE के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। पिछले कुछ साल उनके लिए शानदार रहे हैं। मौजूदा समय में हील के रूप में वो अच्छा काम कर रहे हैं। अब फैंस उनके काम को बहुत पसंद करते हैं। WWE में उनकी सफलता की शुरूआत साल 2020 से हुई थी जब उन्होंने WrestleMania में ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप हासिल की। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कंपनी के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार बन गए।

क्या WWE Clash at the Castle 2024 में ड्रू मैकइंटायर चैंपियन बन पाएंगे?

15 जून को WWE का Clash at the Castle प्रीमियम लाइव इवेंट होगा। इस शो का आयोजन ड्रू मैकइंटायर की होम कंट्री स्कॉटलैंड में हो रहा है। डेमियन प्रीस्ट इस इवेंट में अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। दोनों की राइवलरी मौजूदा समय में जबरदस्त चल रही है। ड्रू दूसरी तरफ सीएम पंक के साथ भी फ्यूड में शामिल है। हालांकि, पंक अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं।

Clash at the Castle में मैकइंटायर के पास इस बार चैंपियन बनने का मौका होगा। अगर वो टाइटल जीत गए तो फिर अपने फैंस को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। एक बात तो तय है कि स्कॉटलैंड में उन्हें फैंस का जबरदस्त समर्थन मिलेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications