पूर्व WWE चैंपियन ने Roman Reigns का उड़ाया मजाक, ऐतिहासिक जीत को याद करके की जबरदस्त बेइज्जती

Ujjaval
WWE स्टार ने रोमन रेंस की बेइज्जती की (Photo: WWE.com)
WWE स्टार ने रोमन रेंस की बेइज्जती की (Photo: WWE.com)

Drew Mcintyre Makes Fun Roman Reigns: पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के सबसे बड़े दुश्मन में से एक रोमन रेंस (Roman Reigns) हैं। मैकइंटायर को रोमन बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं और दोनों के बीच अनबन रही है। मैकइंटायर मौजूदा समय में असली ब्लडलाइन के साथ दुश्मनी का हिस्सा हैं और उनका मुख्य लक्ष्य रोमन रेंस पर हैं। अब स्कॉटिश स्टार ने रेंस की जबरदस्त बेइज्जती करते हुए उनकी एक बड़े मैच में हार पर निशाना साधा है।

Ad

ड्रू मैकइंटायर ने थोड़े समय पहले ही 2020 के मेंस WWE Royal Rumble की एक वीडियो पोस्ट की। इसमें उन्होंने अपनी एंट्री, ब्रॉक लैसनर के ऐतिहासिक एलिमिनेशन और रोमन रेंस को बाहर करके जीत दर्ज करने से जुड़े पल दिखाए। अंत में रोमन और मैकइंटायर बचे हुए थे। इसी बीच रेंस को स्कॉटिश स्टार ने एलिमिनेट कर दिया था। उनकी इस जीत को 5 साल हो गए हैं। इस खास मौके को मैकइंटायर ने याद किया और रोमन रेंस का मजाक उड़ाते हुए 5 साल पहले मिली ऐतिहासिक जीत की सालगिरह का जिक्र किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा,

"5 साल पहले आज ही.... रोमन रेंस को सालगिरह की शुभकामनाएं।"

आप नीचे ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर के निशाने पर रोमन रेंस हैं

WWE Survivor Series WarGames 2024 के बाद Raw के एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर ने वापसी की थी। उन्होंने आकर सैमी ज़ेन और जे उसो पर हमला किया था। इसके साथ ही उन्होंने SmackDown में जाकर जिमी उसो को भी निशाना बनाया। मैकइंटायर इसके बाद सैमी ज़ेन को दो बार हरा चुके हैं और उनका सामना जे उसो से भी हुआ था लेकिन यहां उनकी हार हो गई है।

मैकइंटायर ने क्लियर कर दिया है कि उन्हें रोमन रेंस से बदला लेना है। हालांकि, अभी तक दोनों आमने-सामने नहीं आ पाए हैं। खैर, जल्द ही यह मौका आ सकता है। ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस दोनों ने ही 2025 के मेंस Royal Rumble मैच के लिए अपनी-अपनी एंट्री अनाउंस कर दी है। इसी वजह से अब वो इस तगड़े मुकाबले में आमने-सामने आ सकते हैं। दोनों का कंफ्रंटेशन होने पर फैंस की प्रतिक्रिया जरूर देखने लायक होगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications