Raw में पूर्व WWE चैंपियन की हुई शॉकिंग वापसी, धमाल मचाकर Roman Reigns के साथी पर किया अटैक

Ujjaval
WWE Raw में ड्रू मैकइंटायर ने वापसी की (Photo: SK Wrestling X)
WWE Raw में ड्रू मैकइंटायर ने वापसी की (Photo: SK Wrestling X)

Drew Mcintyre Returns Raw: WWE रॉ (Raw) का एपिसोड काफी तगड़ा रहा और इस शो को अच्छा बनाने में ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) का एक अहम किरदार रहा। वो Hell in a Cell मैच लड़ने के बाद से टीवी से पूरी तरह दूर थे और रेड ब्रांड के अंत में आखिर उन्होंने वापसी की। उन्होंने यहां सैमी ज़ेन पर हमला किया और फैंस को एकदम हैरानी में डाल दिया।

Ad

WWE Raw के शुरुआती सैगमेंट द्वारा सैमी ज़ेन और सैथ रॉलिंस का मैच ऑफिशियल हो गया था। इस मैच से कुछ समय पहले जे उसो पर बैकस्टेज हमला हुआ था। सैमी को लगा कि सैथ ने ऐसा किया है। इसी वजह से मेन इवेंट में सैमी का रॉलिंस पर मैच के दौरान जमकर गुस्सा फूटा। यह मुकाबला रेसलिंग के हिसाब से बेहद जबरदस्त रहा।

अंत में रोमन रेंस के साथी सैमी ज़ेन ने सैथ रॉलिंस पर चेयर से हमला करने तक का सोच लिया था। हालांकि, विजनरी ने इंकार किया कि उन्होंने जे पर हमला नहीं किया था। इसी कारण सैमी ने चेयर बाहर फेंक दिया और इसी बीच सैथ ने रोलअप की मदद से सैमी को पिन करके जीत दर्ज कर ली। जीत के बाद रॉलिंस बैकस्टेज चले गए और सैमी रिंग में निराश थे। अचानक ड्रू मैकइंटायर ने पीछे से एंट्री की और सैमी पर क्लेमोर किक लगा दी। ड्रू का इस तरह से वापसी करने का तरीका एकदम जबरदस्त था।

Ad

WWE Raw में जे उसो पर किसने किया था हमला?

पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर और जे उसो के बीच पहले चीजें सही नहीं रही हैं। अब मैकइंटायर के सैमी ज़ेन पर हमला करने से एक चीज क्लियर हो गई कि जे उसो पर हुए हमले के पीछे भी ड्रू का किसी न किसी तरह से हाथ होगा। उन्होंने आकर उसो पर हमला किया होगा और फिर उन्होंने सैमी ज़ेन को निशाना बनाया। इसका बड़ा कारण यह हो सकता है कि जे उसो और सैमी ज़ेन ने उनके कट्टर दुश्मन सीएम पंक के साथ WarGames मैच में काम किया। ऐसा लग रहा है कि ड्रू आगे जाकर फिर सैमी के साथ स्टोरी शुरू करेंगे और इसके बाद जे उसो के साथ उनकी दुश्मनी आगे बढ़ सकती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications