John Cena: WWE स्टार जॉन सीना (John Cena) ने अपने करियर के दौरान हर बड़े मुकाम को हासिल किया है। वो करीब एक दशक तक कंपनी के फेस रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने 16 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की है। इतनी सफलता हासिल करने के बाद भी जॉन सीना खुद को प्रो-रेसलिंग के सबसे महान स्टार्स में से एक नहीं मानते हैं। उन्होंने हाल में ही प्रो-रेसलिंग की दुनिया के चार सबसे बड़े स्टार्स के बारें में बताया है।हाल में ही जॉन सीना ने Insight पॉडकास्ट में Chris Van Vliet को इंटरव्यू दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो खुद को प्रो-रेसलिंग के सबसे बड़े स्टार्स में से एक नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि हल्क होगन, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, द रॉक और रोमन रेंस सबसे महान स्टार्स हैं।"मुझे लगता है कि ऐसा मेरा मानना है, लेकिन हम यहां उनके उद्देश्य को लेकर भी बात करेंगे। मेरी राय में सबसे महान हल्क होगन हैं और उसके बाद स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, द रॉक और रोमन रेंस हैं। रोमन रेंस ने बिजनेस को एक अलग स्तर पर ले जाने में अहम भूमिका निभाई है।" View this post on Instagram Instagram PostWWE Crown Jewel 2023 में आखिरी बार नज़र आए थे John Cenaपूर्व WWE चैंपियन जॉन सीना आखिरी बार WWE Crown Jewel 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में नज़र आए थे। इस दौरान उनका सामना द ब्लडलाइन के सोलो सिकोआ से हुआ था। इस मैच में जॉन सीना को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। सोलो सिकोआ ने एकतरफा मुकाबले में जीत हासिल की थी। इस मैच में हार के बाद जॉन सीना काफी ज्यादा निराश दिखे थे।सोलो सिकोआ के खिलाफ हार के बाद जॉन सीना ने सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट को लेकर भी लगातार हिंट दिए थे। इस दौरान उन्होंने कई दिग्गजों के लास्ट मैच की फोटो या मोमेंट को शेयर किया था। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपने रिटायरमेंट का ऐलान नहीं किया है।वहीं, अगर रोमन रेंस की बात करें तो वो इस समय कंपनी के सबसे बड़े स्टार हैं। इसके अलावा WrestleMania 40 में कोडी रोड्स के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करते हुए नज़र आएंगे। इस मैच को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं।