WWE छोड़कर AEW में गया रेसलर दो सालों में पहली बार लड़ेगा मैच, हुआ बड़ा ऐलान

WWE
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर अहम खबर (Photo: WWE.com)

MVP Promote His First Match: MVP ने कुछ समय पहले AEW में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने WWE के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को आगे ना बढ़ाने का फैसला लिया था। 18 जुलाई, 2022 को हुए Raw के एपिसोड में MVP अंतिम बार इन-रिंग एक्शन में नज़र आए थे। अब वो रिंग में अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने खुद इसके बारे में बड़ी जानकारी दी है।

Ad

MVP ने साल 2020 में हुए Royal Rumble के जरिए WWE में वापसी की थी। इसके बाद से कंपनी में उनका जलवा देखने को मिला। उन्होंने कुछ बड़े मुकाबले भी लड़े। हालांकि, वो ज्यादातर मैनेजर रोल में ही नज़र आए। हर्ट बिजनेस के वो मैनेजर थे और बॉबी लैश्ले के साथ उनके काम को सभी ने पसंद किया। MVP ने ओमोस को भी मैनेज किया। उनकी वजह से ओमोस को काफी फायदा हुआ। उन्होंने ब्रॉक लैसनर, सैथ रॉलिंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन जैसे बड़े सुपरस्टार्स का सामना किया। MVP का 16 अगस्त 2024 को WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था।

दो साल से ज्यादा समय बाद अब MVP पहली बार मुकाबला लड़ने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वो GCW Bloodsport XII में जोश बार्नेट के खिलाफ मैच लड़ेंगे। इस इवेंट का आयोजन 24 नवंबर को न्यू जर्सी में होगा।

MVP का होगा बड़ा मैच (Photo: MVP Instagram Story)
MVP का होगा बड़ा मैच (Photo: MVP Instagram Story)

MVP को WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने लगाया था एफ-5

MVP अब AEW के साथ अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने जुलाई में खुद बताया था कि WWE के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया और वो इसे आगे नहीं बढ़ा रहे हैं। पिछले साल WrestleMania में ओमोस का मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ हुआ था। बिल्डअप के दौरान लैसनर और MVP के भी कुछ सैगमेंट हुए थे। 27 फरवरी को हुए रेड ब्रांड के एपिसोड में MVP ने द बीस्ट के मुंह पर ड्रिंक थूक दी थी। ब्रॉक ने इसके बाद गुस्से में आकर उन्हें जबरदस्त एफ-5 लगाया था। MVP ने अब इरादा बना लिया है कि वो WWE में वापसी नहीं करेंगे। इसका मतलब है कि AEW से ही वो रिटायरमेंट लेंगे। फिलहाल देखना होगा कि उनका आगे का सफर कैसा रहता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications