Former WWE Star MVP AEW Debut: AEW डायनामाइट (Dynamite) का ग्रैंडस्लैम (Grand Slam) स्पेशल एपिसोड काफी जबरदस्त रहा। इस शो में कई बेहतरीन मैच देखने को मिले। इसी बीच के पूर्व WWE स्टार का डेब्यू देखने को मिला। वो आते ही सभी फैंस के बीच चर्चा का विषय बन चुके हैं। यह और कोई नहीं बल्कि पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन MVP हैं।MVP का कॉन्ट्रैक्ट कुछ समय पहले ही WWE से खत्म हुआ था। उन्होंने खुद इस बारे में बताया था। इसके बाद वो GCW के एक शो में अपीयरेंस देते हुए नज़र आए थे। अब उनका AEW में डेब्यू देखने को मिल गया। Grand Slam स्पेशल शो के दौरान प्रिंस नाना ने स्टेज एरिया पर एंट्री की और प्रोमो कट किया। उन्होंने स्वर्व स्ट्रिकलैंड की हार को लेकर बात की और बताया कि वो ठीक हैं।प्रिंस नाना ने एक चीज़ क्लियर कर दी कि स्वर्व अभी वापसी नहीं करना चाहते हैं क्योंकि वो खुश नहीं हैं। अचानक MVP ने एंट्री करके फैंस को हैरान कर दिया। वो आए और उन्होंने प्रिंस नाना पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रिंस को चीज़ें सही तरह से हैंडल करनी नहीं आती हैं। इसके बाद उन्होंने नाना को अपना विजिटिंग कार्ड दिया और बताया कि स्वर्व स्ट्रिकलैंड उनसे कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। View this post on Instagram Instagram Postदेखकर लग रहा है कि MVP अपने AEW करियर की शुरुआत बतौर मैनेजर करने वाले हैं। WWE में इस किरदार में वो काफी सफल हुए थे और AEW में भी वो यही करना चाहते हैं। साफ तौर पर MVP अपने पहले क्लाइंट की तलाश में हैं और उन्हें किसी स्टार का साथ मिल सकता है। हो सकता है कि वो स्वर्व स्ट्रिकलैंड को ही वापसी के बाद मैनेज करने लग जाएं।WWE के साथ MVP का दूसरा रन कैसा रहा?2020 के Royal Rumble मैच के साथ MVP ने WWE में वापसी की। इसके बाद वो 2024 तक इसी प्रमोशन का हिस्सा रहे। इसी बीच MVP ने कुछ मैच लड़े लेकिन वो मुख्य रूप से मैनेजर के तौर पर नज़र आए। वो हर्ट बिजनेस के मैनेजर थे और बॉबी लैश्ले के साथ उनका काम फैंस को काफी पसंद आया था। बाद में MVP ने लैश्ले से अलग होकर ओमोस को भी मैनेज किया। MVP अपने पहले रन के दौरान WWE में चैंपियनशिप जीतने में सफल हुए थे लेकिन वो दूसरे रन के दौरान ऐसा नहीं कर पाए। 16 अगस्त 2024 को उनका कॉन्ट्रैक्ट WWE से खत्म हो गया। अब वो AEW में बवाल मचा सकते हैं। View this post on Instagram Instagram Post