पूर्व WWE चैंपियन ने अंडरटेकर के साथ फिर से काम करने की इच्छा जताई

Enter caption

डब्लू डब्लू ई (WWE) दिग्गज केन ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया और यहां पर कई मुद्दों पर उन्होंने बातचीत की। साथ ही साथ उऩ्होंन कहा कि वो अंडरटेकर के साथ फिर से जोड़ी बनाना चाहते हैं।

Ad

अंडरटेकर और केन ने लगभग साथ-साथ ही डेब्यू किया था। शॉन माइकल्स के साथ उनकी फ्यूड काफी जबरदस्त उस समय रही थी। केन और अंडरटेकर साथ में टैग टीम के तौर पर कई बार लड़ चुके हैं। इस जोड़ी ने काफी धमाल मचाया। फैंस के बीच वैसे भी केन और अंडरटेकर हमेशा फेमस रहे हैं। जब भी ये साथ आए तब शो की रेटिंग हमेशा ऊपर गई थी।

यह भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जो 2020 मेन रॉयल रंबल मैच जीत सकते हैं

अंतिम बार ये दोनों एक साथ क्राउन ज्वेल 2018 में नजर आए थे। यहां डीएक्स के साथ इनका मुकाबला हुआ था। ये मैच काफी शानदार हुआ था। हालांकि इस मैच में इन्हें हार का सामना करना पड़ा था। केन ने अंडरटेकर को लेकर कहा,"डीएक्स के साथ हम दोनों का मैच हो चुका है जो कि पहले कभी नहीं हुआ था। काफी अच्छा लगता है कि जब उनके साथ रीयूनियन होता है। ये मेरे लिए काफी स्पेशल होता है। इससे अच्छी चीज मेरे लिए कुछ भी नहीं हो सकती हैं। मैं फिर से यहीं चीज चाहता हूं।"

अंडरटेकर और केन WWE दिग्गजों की लिस्ट में आते हैं। इन दोनों ने कंपनी को आगे ले जाने में बहुत मेहनत की है। दोनों हालांकि अब कभी-कभी नजर आते हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications