"उनके कारण ही लोग SmackDown को देख रहे हैं" - WWE दिग्गज ने Roman Reigns के पार्ट-टाइम शेड्यूल का समर्थन करते हुए दिया बड़ा बयान

roman reigns smackdown
रोमन रेंस के शेड्यूल को लेकर WWE दिग्गज का बड़ा बयान

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) का WWE में ऐतिहासिक टाइटल रन 1100 दिनों से ऊपर जा चुका है और ऐसा लगता है जैसे उनका अभी रुकने का कोई मन नहीं है। वो इस समय पार्ट-टाइम शेड्यूल पर काम कर रहे हैं और अब WWE दिग्गज डच मेंटल (Dutch Mantell) ने ट्राइबल चीफ के शेड्यूल का समर्थन किया है।

Ad

Smack Talk पॉडकास्ट के लेटेस्ट एडिशन पर डच मेंटल ने Roman Reigns के पार्ट-टाइम शेड्यूल का समर्थन करते हुए कहा:

"वो पार्ट-टाइम शेड्यूल पर काम कर रहे हैं, जो अच्छा भी है क्योंकि इससे उनके शरीर को ज्यादा क्षति नहीं पहुंचेगी। अगर लोग उन्हें हर एक शो में नहीं देख पा रहे हैं तो भी ये कहीं ना कहीं उनके लिए अच्छी बात है।"

रोमन रेंस ने साल 2023 में केवल 11 मैच लड़े हैं, जिनमें हाउस शोज़ भी शामिल हैं। मेंटल ने इस विषय पर गौर करते हुए बताया:

"ये कहानी दिलचस्प रही है और सब देखना चाहते हैं कि इसे किस दिशा में आगे बढ़ाया जाता है। मैं एक बार फिर कहता हूं रोमन रेंस का कम नज़र आना ही एक कारण है कि लोग SmackDown को देखते हैं क्योंकि एक टीवी शो में कहानी इधर से उधर हो सकती है। केवल एक शो सबकुछ बदल कर रख सकता है।"

youtube-cover
Ad

WWE Crown Jewel 2023 में एक्शन में नज़र आए थे Roman Reigns

अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns का अभी तक आखिरी टाइटल डिफेंस Crown Jewel 2023 में आया, जहां उन्होंने एलए नाइट पर जीत हासिल की थी। उन्होंने जिमी उसो की मदद से मेगास्टार को हराने में सफलता पाई थी। उसी बेईमानी से आई जीत के कारण नाइट अब भी द ब्लडलाइन के बड़े दुश्मन बने हुए हैं।

एलए नाइट ने हाल ही में दावा किया था कि वो जब तक ट्राइबल चीफ को हराकर चैंपियन नहीं बन जाते तब तक चुप नहीं बैठेंगे। SmackDown में हाल ही में उन्होंने जिमी उसो को मात दी थी। खैर कुछ हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोमन रेंस अब 2023 के किसी भी शो में दिखाई नहीं देंगे। वहीं उम्मीद की जा रही है कि Royal Rumble 2024 में उनका एलए नाइट से रीमैच होना संभव है।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications