'असली ब्लडलाइन का Roman Reigns रीयूनियन करा सकते हैं'- पूर्व WWE स्टार का चौंकाने वाला बयान

WWE
रिंग में रोमन रेंस (Photo: WWE.com)

Aiden English Said That Roman Reigns Could Revive: WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस (Roman Reigns) को पॉल हेमन ने बड़ा धोखा दिया। अब वो अकेले पड़ गए हैं। पूर्व WWE स्टार एडन इंग्लिश ने अब बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि हेमन से बदला लेने के लिए रोमन रेंस आने वाले समय में असली ब्लडलाइन का रीयूनियन करा सकते हैं। सोचिए अगर ऐसा हो गया तो कितना मजा आएगा।

Ad

Rebooked Wrestling को हाल ही में एडन इंग्लिश ने अपना बयान दिया। उन्होंने कहा,

सैमी ज़ेन की रोमन रेंस मदद कर सकते हैं। जे उसो का साथ दे सकते हैं। रोमन सभी को फिर से साथ ला सकते हैं। जिमी उसो एक नई राइवलरी में शामिल हैं। वो सभी को गले लगाकर पहले की चीजों के लिए माफी मांग सकते हैं। रोमन कह सकते है कि मैं सभी से हाथ मिलाने जा रहा हूं। वो सभी को साथ लाकर पॉल हेमन और सैथ रॉलिंस के गुट से बदला ले सकते हैं।

youtube-cover
Ad

WWE Raw में हुआ भयंकर बवाल

WWE WrestleMania 41 के बाद Raw का पहला एपिसोड बहुत ज्यादा शानदार रहा। शो में कई मजेदार चीजें देखने को मिलीं। साथ ही साथ कुछ नई कहानियां भी सामने निकल कर आई। मेन इवेंट गजब का रहा। सैथ रॉलिंस और पॉल हेमन ने आकर अपनी बात रखी। रॉलिंस ने मेनिया में जीत पर खुशी जताई। इसके बाद सीएम पंक ने एंट्री की। रॉलिंस और उनका ब्रॉल हुआ। बाजी रॉलिंस ने मारी।

रोमन रेंस भी आए। उन्होने रॉलिंस को स्पीयर और पॉल हेमन को सुपरमैन पंच लगाया। वो हेमन को स्पीयर लगाने के लिए गए लेकिन उन्हें ब्रॉन ब्रेकर ने स्पीयर लगा दिया। ब्रेकर ने इसके बाद रिंग के बाहर भी उन्हें स्पीयर दिया। रिंग के अंदर अंत में रॉलिंस ने पंक और रेंस को स्टॉम्प लगाया। किसी ने सोचा नहीं था कि रॉलिंस और हेमन के साथ ब्रेकर आ जाएंगे। आगे जाकर इनका ग्रुप अब और ज्यादा बढ़ सकता है। इनके ग्रुप में आगामी हफ्तों में कुछ नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर पंक और रेंस की मुश्किलें बढ़ जाएंगे। ऐसा लगता है कि आगे जाकर पंक और रेंस साथ काम करते हुए नज़र आएंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications