WWE दिग्गज पर टूटा 'दुखों का पहाड़', जेल की खानी पड़ी हवा, खुद दी फैंस को बुरी खबर

WWE
दिग्गज को लेकर अहम जानकारी (Photo: WWE.com)

WWE Legend Sent Back To Jail: WWE Royal Rumble 2025 बहुत नजदीक है। इसकी तैयारियां अंतिम पड़ाव पर हैं। बड़े मुकाबले इस बार देखने को मिलने वाले हैं। मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच के ऊपर सभी की नज़रें टिकी हैं। कई बड़े स्टार्स मुकाबले में अपनी एंट्री का ऐलान कर चुके हैं। खैर इससे पहले पूर्व WWE सुपरस्टार और दिग्गज बफ बैगवेल (Buff Bagwell) को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी है। एक नई वीडियो में बैगवेल ने खुलासा किया है कि वो 72 घंटों के लिए वापस जेल जा रहे हैं। उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

Ad

कई पूर्व WWE सुपरस्टार्स अपने यूट्यूब चैनलों पर रेसलिंग बिजनेस के अंदर और बाहर के जीवन के बारे में कहानियां बताते रहते हैं। बफ बैगवेल भी इनमें से एक हैं। बैगवेल को तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने और पुलिस को जानकारी ना देने सहित कई अपराधों के लिए मई, 2021 में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले अगस्त, 2020 में उन्हें DUI मिला था। अगस्त, 2022 से पहले कई सालों तक बफ कुछ गलत चीजों से भी पीड़ित रहे थे।

Marcus Buff Bagwell यूट्यूब चैनल पर दिग्गज ने फैंस को बताया कि हालिया जेल की सजा 2020 से संबंधित है। उन्होंने कहा,

27 जनवरी, 2025। मैं 72 घंटों के लिए जेल जाऊंगा। ये सजा संवेदनशील जानकारी के नियमों का उल्लंघन करने के लिए कोप काउंटी अदालत द्वारा दी गई है। ये DUI और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने संबंधित है, जिसमें साल 2020 में भी मेरी गिरफ्तारी हुई थी।

youtube-cover
Ad

WWE में वापसी की इच्छा जता चुके हैं बफ बैगवेल

बफ बैगवेल ने WCW में 1991 से लेकर 2001 तक शानदार काम किया था। WWE में बैगवेल ने एक मैच लड़ा था। उन्हें कंपनी द्वारा बहुत जल्दी रिलीज कर दिया गया था। पिछले साल अपने यूट्यूब चैनल पर बैगवेल ने WWE में दोबारा वापसी की इच्छा जताई थी। वो शायद एक अंतिम मैच लड़ना चाहते हैं। ट्रिपल एच के एरा में अब ये काम उनके लिए काफी मुश्किल होगा। बैगवेल 55 साल के हैं, तो इस वजह से द गेम उनकी वापसी के बारे में शायद नहीं सोचेंगे।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications