Cameron Grimes: पिछले हफ्ते WWE में काफी उथल-पुथल मची। कंपनी ने कुछ सुपरस्टार्स को रिलीज कर बवाल मचा दिया। इसके बाद रिलीज हुए कुछ सुपरस्टार्स ने नाराजगी भी जताई। WWE से निकाले गए स्टार्स की लिस्ट में कैमरन ग्राइम्स (Cameron Grimes) का नाम भी था। उन्होंने अब एक इंटरव्यू में अपने रिलीज को लेकर बड़ा बयान दिया है।दरअसल ग्राइम्स ने X पर वीडियो जारी करते हुए खुद ही अपने रिलीज की खबर दी थी। वीडियो में उन्होंने बहुत रोते हुए अपनी बात रखी थी। बहुत बातें उन्होंंने इस दौरान अपने फैंस को कही। उनका वीडियो देखकर जरूर फैंस भी भावुक हो गए होंगे।Busted Open Radio को हाल ही में कैमरन ने अपना इंटरव्यू दिया। ग्राइम्स ने कहा कि एक हाई एक्जीक्यूटिव ने उनसे कहा था कि WWE में उन्हें जॉब को लेकर सोचने की जरूरत नहीं है। पूर्व WWE सुपरस्टार ने कहा, मुझे पिछले हफ्ते एक हाई एक्जीक्यूटिव ने कहा था कि उन्हें नौकरी खोने के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। और फिर पांच दिन बाद मुझे फोन किया और कहा कि मेरी नौकरी चली गई। जिसके बारे में मुझे कुछ भी नहीं पता था।ग्राइम्स ने ये भी कहा कि मैं लॉकर रूम में हमेशा मजाक करता था कि यहां से जाने वाला अगला इंसान मैं ही हूंगा। WWE से रिलीज होने के बाद वो बहुत ही दुखी नज़र आए। हालांकि, उन्होंने किसी तरह का गलत बयान नहीं दिया। उन्होंने WWE को धन्यवाद दिया। View this post on Instagram Instagram PostWWE ने भारतीय सुपरस्टार्स को भी किया रिलीजWWE ने भारतीय सुपरस्टार्स का भी इस बार पत्ता साफ कर दिया। वीर महान, जिंदर महल और सांगा की छुट्टी कर दी गई। इंडस शेर ने मेन रोस्टर में कुछ महीने अच्छा काम किया था। जिंदर को रिलीज करने से कई सुपरस्टार्स चौंक गए। वो कई सालों से यहां पर काम कर रहे थे। साल 2017 में वो WWE चैंपियन भी बने थे। रैंडी ऑर्टन को उन्होंने हराया था। सांगा भी रिलीज के बाद बहुत गुस्से में नज़र आए। बड़ी बात है कि WWE में अब कोई भी भारतीय रेसलर काम नहीं कर रहा है। इस बात से सांगा भी दुखी दिखाई दिए।