Former WWE Star Released: हाल ही में WWE और TNA ने एक बड़ी डील साइन की थी, जिसके बाद से दोनों इन दिनों अपने कामकाजी रिश्ते का भरपूर आनंद ले रहे हैं। पिछले हफ्ते WWE ने कई स्टार्स को रिलीज कर चौंका दिया था। इसमें कुछ बड़े नाम शामिल थे। अब TNA में भी परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। बड़ी बात ये है कि जोश मैथ्यूज (Josh Mathews) को रिलीज कर दिया गया है। 11 साल से मैथ्यूज कंपनी में अपनी सेवा दे रहे थे। इससे पहले WWE में भी उन्होंने कार्य किया था।
TNA के लिए 2025 बहुत बड़ा होने वाला है। कुछ टैलेंट ने हाल ही में नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया, जिनमें नॉकआउट वर्ल्ड चैंपियन माशा स्लैमोविच शामिल थे। पिछले महीने जनवरी में कई स्टार्स का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था और अब कंपनी इनके ऊपर भी विचार कर रही है। Fightful Select की रिपोर्ट के अनुसार TNA पुनर्गठन के एक नए दौर से गुजर रही है। सूत्रों के मुताबिक आने वाले समय में स्टाफ में बदलाव हो सकता है। कुछ लोगों को नई भूमिका में डाला जा सकता है।
आपको बता दें जोश मैथ्यूज को रिलीज कर दिया है। वो बैकग्राउंड कार्य और कमेंट्री भूमिका में कंपनी में तैनात थे। अपने काम से उन्होंने फैंस की खूब वाहवाही लूटी थी। मैथ्यूज ने इससे पहले WWE में 14 साल काम किया था। इसके बाद उन्होंने TNA में एंट्री की। जोश ने 2015 में इम्पैक्ट कमेंट्री में माइक टेने की जगह ली थी। उन्होंने 2021 में फुल-टाइम कमेंट्री करना छोड़ दिया था। 44 साल के दिग्गज ने इसके बाद डिजिटल मीडिया के सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया।
WWE ने कुछ दिन पहले लिए थे बड़े फैसले
Royal Rumble 2025 के बाद WWE में भी रिलीज का सिलसिला शुरु हुआ। 10 से ज्यादा रेसलर्स को कंपनी से बाहर किया गया, जिसमें सेड्रिक एलेक्ज़ेंडर, आईला डौन, जियोवानी विंची, कार्ल एंडरसन, ल्यूक गैलोज़, ब्लेयर डेवनपोर्ट, पॉल एलरिंग और AOP के एकम-रेज़ार जैसे बड़े स्टार्स शामिल थे। कंपनी द्वारा आगे आने वाले समय में भी बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। कुछ अन्य रेसलर्स को रिलीज किया जा सकता है।