WWE से निकाले गए 'सबसे बड़े हाथों' वाले रेसलर को लेकर फेमस सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान, कहा- शानदार एथलीट

WWE सुपरस्टार ने कही बड़ी बात
WWE सुपरस्टार ने कही बड़ी बात

इस साल की शुरूआत में WWE ने लार्स सुलिवन (Lars Sullivan) को रिलीज कर दिया था। NXT सुपरस्टार कीलियन डेन (Killian Dain) के साथ सुलिवन ने काफी काम किया। सुलिवन को काफी करीब से डेन जानते हैं। Sportskeeda Wrestling को हाल ही में कीलियन डेन ने अपना इंटरव्यू दिया। डेन ने सुलिवन की बहुत तारीफ की और खास संदेश भी उन्हें दिया।

ये भी पढ़ें: WWE दिग्गज ने कहा 'अलविदा', रोमन रेंस का 3 दुश्मनों से होगा मैच, जॉन सीना को लेकर अहम खुलासा

WWE से रिलीज किए गए सुपरस्टार को लेकर बड़ा बयान

सुलिवन ने WWE NXT में काफी शानदार काम किया। मेन रोस्टर में उन्हें सबसे बड़ा हील बनाने के लिए विंस मैकमैहन ने बहुत मेहनत की। मेन रोस्टर में आते ही सुलिवन का करियर खत्म हो गया। इंजरी की वजह से वो बहुत परेशान रहे। इसके अलावा घरेलू विवादों में भी उनका नाम आया। इन सभी चीजों की वजह से सुलिवन का WWE करियर काफी प्रभावित हुआ।

ये भी पढ़ें: WWE Money in the Bank में रोमन रेंस ने भारतीय सुपरस्टार का किया था बहुत ही बुरा हाल, खतरनाक स्पीयर देकर किया था 'अधमरा'

WWE में करीब 8 साल सुलिवन ने काम किया। NXT सुपरस्टार्स के साथ सुलिवन का अभी भी काफी अच्छा रिश्ता है। डेन के साथ काफी वक्त सुलिवन ने गुजारा। डेन भी सुलिवन की सभी दिक्कतों के बारे में जानते हैं। इंटरव्यू में डेन ने कहा,

ये भी पढ़ें: WWE Rumor Roundup: पूर्व सुपरस्टार की अनडिफिटेड स्ट्रीक नहीं तोड़ना चाहते थे गोल्डबर्ग, Roman Reigns के SummerSlam 2021 प्लान पर अपडेट

मुझे सुलिवन के साथ काम करने में काफी मजा आया। मुझे उम्मीद है कि वो जल्द विवादों से निकल जाएंगे। सुलिवन के साथ जो भी दिक्कत हो रही है वो खत्म हो जाएगी। उम्मीद है कि निगेटिव चीजों से सुलिवन काफी कुछ सीखेंगे। वो पॉजिटिव चीजों की तरफ जरूर जाएंगे क्योंकि वो बहुत ही बुद्धिमान है। शानदार एथलीट्स की लिस्ट में सुलिवन का नाम भी आता है। इंजरी की वजह से वो काफी परेशान रहे। यहां उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया। जल्द ही ये चीजें सही हो जाएंगी।

youtube-cover

डेन ने यहां सुलिवन की बहुत प्रशंसा की। सुलिवन को लेकर फैंस ने भी काफी उम्मीदें लगाई थी। WWE ने भी खास प्लान उनके लिए तैयार किया था लेकिन कुछ भी अच्छा उनके साथ नहीं हो पाया।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!