WWE के साथ 9 साल तक काम करने वाले पूर्व सुपरस्टार के घर गूंजी किलकारी, फैंस को मिली खुशखबरी

WWE से बाहर भी सुपरस्टार्स अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं (Photo: WWE.com)
WWE से बाहर भी सुपरस्टार्स अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं (Photo: WWE.com)

Mojo Rawley became parent: WWE के साथ मोजो राउली (Mojo Rawley) ने 2012 से लेकर 2021 तक काम किया था। वह इस समय FS1 पर TMZ Sports के को-होस्ट का काम करते हैं। पूर्व फुटबॉल प्लेयर ने अब अपने फैंस के बीच सोशल मीडिया के जरिए बड़ी खुशखबरी दी है। मोजो ने पहले NXT से शुरूआत की थी। वह तीन साल तक वहां काम करते रहे और फिर उन्होंने जैक रायडर (Zack Ryder) के साथ द हाइप ब्रोज नाम की टीम बनाई थी। यह टीम फैंस के बीच खासी लोकप्रिय थी। इसके बावजूद उन्हें 2021 में रिलीज कर दिया गया था।

Ad

कंपनी से दूर होने के बाद मोजो ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं ग्रेसी ट्रेसी से 2022 में सगाई कर ली थी। यह दोनों 17 अक्टूबर 2022 को शादी के बंधन में बंध गए थे। अब हाल में TMZ ने यह खबर दी कि पूर्व WWE सुपरस्टार की पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया है। 29 नवंबर 2024 को 12 बज के 28 मिनट पर जन्में इस बच्चे का नाम Nova Rylee Muhtadi रखा गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि 3 किलो 17 ग्राम के इस बच्चे की सेहत एकदम ठीक है।

Ad

WWE में WrestleMania 33 और 34 का हिस्सा रहे हैं मोजो राउली

मोजो राउली ने कंपनी में भी कुछ बड़े काम किए हैं और उसके कारण फैंस का मनोरंजन होता था। इसमें एक ही चैंपियनशिप को कई बार जीतना तथा एक बड़े मैच को किसी दूसरे स्पोर्ट के प्लेयर की मदद से बेहद आराम से बाकी रेसलर्स को हराकर अपने नाम करना शामिल है।

मोजो राउली ने WWE WrestleMania 33 और 34 के आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल में हिस्सा लिया था। इसमें से वह 2017 में जीत दर्ज करने में सफल रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने कंपनी में सात बार 24/7 चैंपियनशिप जीती थी। वह अब रिंग में दिखाई नहीं देते हैं। एक समय पर उनके टैग टीम पार्टनर रहे जैक रायडर अब भी रेसलिंग करते हैं और इस समय GCW का हिस्सा हैं। यह देखना होगा कि मोजो आगे क्या करते हैं और उससे फैंस का कितना एंटरटेनमेंट होता है।

youtube-cover
Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications