क्या WWE रिंग की तरह असल जीवन में भी खतरनाक हैं भारतीय दिग्गज The Great Khali? पूर्व चैंपियन ने किया खुलासा

Ujjaval
द ग्रेट खली को लेकर खुलासा (Photo: WWE.com)
द ग्रेट खली को लेकर खुलासा (Photo: WWE.com)

MVP Reveals The Great Khali Funny: भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली को इतिहास के सबसे खतरनाक स्टार्स में से एक मना जाता है। उन्होंने WWE में आने के बाद अपने साइज और ताकत के दम पर बड़ा नाम बनाया। बड़े-बड़े स्टार्स उनसे रिंग में भिड़ने में डरते थे। खली जिस तरह टीवी पर हैं, असल जीवन में वो वैसे बिल्कुल नहीं हैं। इस शॉकिंग बात का खुलासा हाल ही में पूर्व WWE स्टार ने किया।

Ad

MVP थोड़े समय पहले ही The Huge Pop पॉडकास्ट पर नज़र आए थे। इसी बीच उन्होंने द ग्रेट खली के बारे में बात की। MVP ने बताया कि भारतीय स्टार रिंग में बहुत ज्यादा खतरनाक थे लेकिन लॉकर रूम और ट्रेवल करने के दौरान वो बहुत मनोरंजन करते थे। MVP ने कहा कि खली कई बार ऐसे जोक सुनाते थे, जिनसे वो एकदम हैरान रह जाते थे। उन्होंने खली के इस अंदाज को सभी के सामने रखते हुए कहा,

“उनके साथ काम करने में बिल्कुल मजा नहीं आता था। इन सभी चीजों के बावजूद लॉकर रूम और ट्रेवल करते समय वो काफी मजेदार थे। वो कई बार ऐसे नहीं होना चाहते थे लेकिन फिर भी हो जाते थे। वो जरूरत के अनुसार कभी भी ‘मुझे समझ नहीं आता’ बोल देते थे। अन्य मौकों पर वो पास आकर एक जोकर मारते थे और चले जाते थे। हमें लगता था, ‘बिल्कुल नहीं। उनके लिए इस तरह का जोक मारना बड़ी बात है। वो इंग्लिश अच्छी तरह से बोलते हैं।"
Ad

WWE दिग्गज द ग्रेट खली और MVP इस समय क्या कर रहे हैं

द ग्रेट खली काफी साल पहले ही फुल टाइम रेसलिंग से दूर हो गए थे। वो भारत में अपनी रेसलिंग अकादमी चलाते हैं और सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहते हैं। दूसरी ओर MVP पिछले साल WWE छोड़कर चले गए। इसके बाद उन्होंने AEW में कदम रखा। वो यहां हर्ट सिंडिकेट फैक्शन का हिस्सा हैं। इसमें उनके अलावा बॉबी लैश्ले और शेल्टन बैंजामिन मौजूद हैं। MVP ने AEW में जाने के बाद दोबारा मैनेजर का किरदार निभाना शुरू कर दिया है और उनके नेतृत्व में लैश्ले और शेल्टन ने वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप जीते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications