WWE फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व WWE सुपरस्टार सराह लोगन(Sarah Logan) और एरिक ने हाल ही में ऐलान किया कि वो माता-पिता बन चुके हैं। सराह लोगन ने बेटा पैदा किया है। वाइकिंग रेडर्स के सदस्त एरिक हैं। एरिक(Erik) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पेज पर इस बात की जानकारी दी। इस पिक्चर में उनके बेटे की तस्वीर भी है। जिसका नाम रेमंड कैश रोवे रखा है। ये भी पढ़ें: 5 बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स जो WWE WrestleMania 37 से पहले हील टर्न लेकर फैंस को चौंका सकते हैंRaymond Cash Rowe 8lbs 11oz 21.75” After 44hrs of labor both mama and baby are happy and safe. He’s perfect.#rowesborg @sarahrowe #weebabycash pic.twitter.com/38gvEoiVQR— Erik (@Erik_WWE) February 9, 2021पूर्व WWE सुपरस्टार सराह लोगन के घर आया नन्हा मेहमानएरिक ने इस पिक्चर को पोस्ट करते हुए इसमें लिखा है कि पूर्व WWE सुपरस्टार सराह लोगन डिलीवरी के बाद एकदम सही है। साथ ही उन्होंने अपने बच्चे का नाम भी लिखा है। उन्होंने अपने बच्चे का वजन और हाइट भी इस पोस्ट में डाला हुआ है। ये भी पढ़ें: रोमन रेंस के भाई पर जबरदस्त जीत के बावजूद 6 फीट 2 इंच के WWE सुपरस्टार को लगा बहुत बड़ा झटकापिछले साल जून में सराह लोगन ने इस बात का ऐलान किया था कि प्रैग्नेंट हैं। इसके बाद फैंस काफी खुश हो गए थे। इस पल का इंतजार सभी को था। अपने यूट्यूब चैनल पर इन दोनों ने अपने बच्चे का जैंडर पहले ही बता दिया था। अपने होने वाले बच्चे का नाम भी इन दोनों ने पहले बता दिया था। ये भी पढ़ें:रोमन रेंस के खिलाफ हुए मैच में केविन ओवेंस को लगी चोट को लेकर अपडेट सामने आया, WWE SmackDown में लिया अपना बदलासराह लोगन ने साल 2016 में WWE साइन किया था। NXT में इसके बाद वो नजर आईँ थीं। इसके बाद रॉयट स्क्वायड में लिव मॉर्गन और रूबी रॉयट के साथ वो नजर आईं। इस ग्रुप में उन्होंने काफी अच्छा काम किया था। WWE यूनिवर्स में अभी भी काफी पॉपुलर सराह लोगन है। कंपनी ने जब इन तीनोें को अलग किया तो फिर सराह का करियर नीचे आ गया। पिछले साल अप्रैल में सराह लोगन को कंपनी से रिलीज कर दिया गया था। बजट कम होने के कारण पिछले साल कई सुपरस्टार्स को निकाला गया था। इस लिस्ट में सराह का नाम भी था। इसके बाद प्रो रेसलिंग से उन्होंने अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।