सलमान खान के साथ काम कर चुके पूर्व WWE स्टार ने वापसी की भरी हुंकार, जबरदस्त ट्रेनिंग का वीडियो आया सामने 

WWE
भारतीय स्टार को लेकर बड़ी खबर (Photo: WWE.com)

Former WWE Star Training For In-Ring Return: WWE Elimination Chamber में जॉन सीना (John Cena) के हील टर्न के बाद WrestleMania 41 की ओर अब कंपनी बढ़ रही है। सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हमला कर सभी को चौंका दिया था। इस बीच पूर्व WWE सुपरस्टार शैंकी सिंह रिंग में वापसी के लिए ट्रेनिंग करते हुए नज़र आए हैं। लंबे समय से उन्होंने रिंग में कम्पीट नहीं किया है। अब ऐसा लग रहा है कि वो एक्शन में वापस आने की सोच रहे हैं।

Ad

कुछ साल पहले WWE यूनिवर्स की नज़र शैंकी के ऊपर पड़ी थी। 7 फुट के भारतीय रेसलर को अक्सर जिंदर महल के साथ देखा गया। SmackDown में भी उन्होंने प्रदर्शन किया। उन्हें मेन रोस्टर में ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई। जबरदस्त कद-काठी के बावजूद वो आगे नहीं बढ़ पाए। WWE ने उनकी बुकिंग पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। आलम ये रहा कि 2023 में उन्हें कंपनी द्वारा रिलीज कर दिया गया।

शैंकी का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रिंग में वापसी के लिए ट्रेनिंग करते हुए नज़र आए। ऐसा लग रहा है कि उन्हें किसी कंपनी द्वारा ऑफर दिया गया है। वो बहुत जल्द बड़े मुकाबले में दिख सकते हैं। इसकी हुंकार उन्होंने भर दी है।

Ad

2021 में शैंकी ने WWE में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराई थी, जब उन्होंने Superstar Spectacle में कम्पीट किया। टेप शो में उनकी टीम ने सिजेरो, डॉल्फ जिगलर, शिंस्के नाकामुरा और किंग कॉर्बिन को हराया था। इसके कुछ महीनों बाद उन्होंने Raw में जिंदर महल को ज्वाइन किया, जिनकी राइवलरी ड्रू मैकइंटायर के साथ चल रही थी।

WWE SmackDown में शैंकी की जिंदर महल के साथ अच्छी जोड़ी रही थी

2021 के ड्राफ्ट में महल और शैंकी को SmackDown द्वारा चुना गया। दोनों ने टैग टीम डिवीजन में बढ़िया काम किया। हालांकि, बाद में दोनों अलग भी हो गए थे। इसके एक साल बाद शैंकी WWE में फिर आए और उन्होंने भारत में गुंथर का सामना किया। आपको बता दें शैंकी रेसलर होने के साथ-साथ एक एक्टर भी हैं और उन्हें भारत नाम की मूवी में सलमान खान के साथ काम करने का मौका भी मिला था।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications