Shanky meets MS Dhoni: पूर्व भारतीय WWE स्टार शैंकी (Shanky) ने हाल में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान से मुलाकात की। उन्होंने अपनी मुलाकात से जुड़ा हुआ अनुभव सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस दौरान उन्होंने दिग्गज कप्तान की तारीफों के पुल बांधे और उन्हें ग्रेट बताया। यह क्रिकेटर और कोई नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) हैं। शैंकी ने WWE के साथ मात्र तीन साल तक काम किया था। 29 जनवरी 2020 को कंपनी ने घोषणा की थी कि उन्होंने शैंकी को साइन कर लिया है। इसके बाद वह कंपनी के साथ जुड़ गए और कुछ समय तक ट्रेनिंग करने के बाद रिंग में दिखाई देने लगे थे। यह सफर ज्यादा नहीं चल सका और 21 सितंबर 2023 को उन्हें रिलीज कर दिया गया था।पूर्व WWE सुपरस्टार ने अब हाल में भारतीय क्रिकेट के बड़े नाम महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान जो महसूस किया उसको शब्दों के जरिए फैंस के सामने रखा। पूर्व CWE हैवीवेट चैंपियन ने कहा कि धोनी अपने फैंस का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने उनकी कप्तानी को लेकर कहा,"महेंद्र सिंह धोनी ना सिर्फ सबसे बढ़िया कप्तान हैं, बल्कि सबसे बढ़िया इंसान भी हैं। वह हमेशा अपने फैंस का सम्मान करते हैं। वह हमेशा मुस्कुराते हैं और हमें भी मुस्कुराने का मौका देते हैं। पाजी तुस्सी ग्रेट हो।"आप दिलशेर शैंकी के सोशल मीडिया पोस्ट को यहां देख सकते हैं: View this post on Instagram Instagram Postपूर्व WWE सुपरस्टार Shanky ने इससे पहले एक फिल्मी सितारे के साथ फोटो साझा की थीशैंकी ने इससे पहले भारतीय फिल्मी सितारे अक्षय कुमार के साथ भी तस्वीर साझा की थी। इसके दौरान उन्होंने अक्षय की फिल्म 'सिंह इज किंग' का गाना इस्तेमाल में लिया था। शैंकी अक्सर बड़े नामों के साथ तस्वीर लेते रहते हैं और उसको सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। शैंकी WWE दिग्गज द ग्रेट खली के स्टूडेंट रह चुके हैं और पहले उनके ही प्रमोशन में काम किया करते थे।उनके WWE करियर की शुरुआत Superstar Spectacle 2021 और अंतिम मैच Superstar Spectacle 2023 में हुआ था। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह कब अगला मैच लड़ते हैं और 13 अप्रैल 2024 को ऑस्ट्रेलिया में हुए OPW Australian Stampede इवेंट के बाद कहां अपने एक्शन से फैंस का एंटरटेनमेंट करते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में शैंकी ने अपना गाना भी रिलीज किया, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। View this post on Instagram Instagram Post