WWE छोड़ने के बाद दूसरी कंपनी में डेब्यू करने वाले Jinder Mahal के बारे में 3 बातें जो शायद आप नहीं जानते होंगे

Ujjaval
जिंदर महल का WWE करियर शानदार रहा है (Photo: WWE.com)
जिंदर महल का WWE करियर शानदार रहा है (Photo: WWE.com & Jinder Mahal Instagram)

Things Fans Probably Not Know About Jinder Mahal: पूर्व भारतीय WWE सुपरस्टार जिंदर महल (Jinder Mahal) के नाम से हर कोई परिचित होगा। थोड़े समय पहले ही महल का दूसरी कंपनी में डेब्यू हुआ है और इसी वजह से वो चर्चा का विषय बने हुए हैं। 38 साल के जिंदर अभी इंडिपेंडेंट सर्किट पर राज धेसी नाम से काम करते हुए नज़र आ रहे हैं। कई फैंस को उम्मीद है कि WWE से जाने के बावजूद महल सफलता की राह पर ही होंगे।

Ad

जिंदर महल ने WWE में रहते हुए काफी उपलब्धियां हासिल की हैं और उनका सफर काफी लंबा रहा है। इसके बावजूद कई ऐसी बातें हैं, जो फैंस को मॉडर्न डे महाराजा के बारे में शायद पता नहीं होगी। इस आर्टिकल में हम जिंदर महल से जुड़ी 3 ऐसी चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जो शायद फैंस को पता नहीं होगी।

3- पूर्व WWE सुपरस्टार जिंदर महल असल में कनाडा में पैदा हुए थे

youtube-cover
Ad

जिंदर महल को हर कोई भारतीय सुपरस्टार के रूप में देखता है। WWE ने उन्हें उसी तरह दिखाया है। WWE में काम कर चुके वीर महान, सांगा, शैंकी और द ग्रेट खली सभी भारत में पैदा हुए और उन्होंने अपने देश का नेतृत्व किया लेकिन महल के साथ ऐसा नहीं था। जिंदर महल भारतीय मूल के सुपरस्टार हैं लेकिन उनका जन्म भारत में नहीं हुआ था।

जिंदर महल का जन्म 19 जुलाई 1986 को कनाडा के कैलगरी में हुआ था। हालांकि, उनके अंकल और दिग्गज रेसलर गामा सिंह का जन्म भारत में ही हुआ था। इससे पता चलता है कि उनके परिवार के सदस्य बाद में कनाडा शिफ्ट हो गए थे। कनाडा के होने के बावजूद WWE उन्हें भारत के स्टार के रूप में दिखाता है।

2- जिंदर महल WWE WrestleMania में चैंपियनशिप जीतने वाले एकमात्र भारतीय स्टार रहे हैं

youtube-cover
Ad

WrestleMania को सिर्फ WWE ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल रेसलिंग का सबसे बड़ा इवेंट माना जाता है। इस शो में चैंपियनशिप जीतना काफी बड़ी बात होती है और कई लोगों के लिए यह सपना बनकर ही रह जाता है। भारतीय स्टार्स की बात करें, तो द ग्रेट खली ने WrestleMania में मैच लड़ा हुआ है लेकिन वो कभी इस शो में चैंपियन नहीं बने।

यह कारनामा जिंदर महल ने किया हुआ है। वो WrestleMania 34 में एक फैटल 4 वे यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच का हिस्सा थे। इसमें रैंडी ऑर्टन का टाइटल दांव पर था। मुकाबले में रुसेव और बॉबी रूड ने भी हिस्सा लिया था। कई लोगों को लगा था कि रुसेव जीत दर्ज कर लेंगे लेकिन अंत में फैंस को सरप्राइज मिला और जिंदर महल यूएस चैंपियन बन गए। वो WrestleMania में चैंपियन बनने वाले एकमात्र भारतीय स्टार हैं।

1- जिंदर महल को WWE द्वारा 2024 से पहले भी एक बार रिलीज किया गया है

youtube-cover
Ad

जिंदर महल के लिए WWE में सफर आसान नहीं रहा। कई सारे फैंस इस बात से निराश थे कि जिंदर महल को WWE ने रिलीज कर दिया लेकिन यह पहला मौका नहीं था, जब ऐसा हुआ है। इसके पहले महल 2010 से लेकर 2014 तक WWE का हिस्सा थे लेकिन वो यहां अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। वो 3 MB फैक्शन में अपने काम के लिए जाने जाते थे। वो मिड कार्ड सुपरस्टार के तौर पर ही काम करते हुए नज़र आए।

WWE द्वारा जिंदर महल को 12 जून 2014 को रिलीज किया गया था। महल ने हार नहीं मानी और खुद पर मेहनत की। वो बेहतर शेप और लुक के साथ दोबारा WWE में वापस आए। उनका WWE में दूसरा रन काफी सफल रहा लेकिन पिछले कुछ सालों से उनकी बुकिंग में थोड़ी गिरावट जरूर आई। आखिर 19 अप्रैल 2024 को उन्हें दूसरी बार कंपनी ने रिलीज किया

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications