WWE में मैट हार्डी(Matt Hardy) का बहुत बड़ा नाम रहा है। इस समय हालांकि वो AEW में परफॉर्म कर रहे हैं। पूर्व WWE सुपरस्टार मैट हार्डी को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। इस दिग्गज का कार एक्सीडेंट हो गया। ट्विटर पर उन्होंने इस बात की जानकारी दी है। हालांकि एक अच्छी खबर है कि उन्हें ज्यादा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने ट्विटर पर ये भी बताया कि वो ठीक हैं। ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस के ऊपर हए खतरनाक अटैक से WWE को हुआ जबरदस्त फायदा, Royal Rumble से पहले मिली बड़ी राहतपूर्व WWE सुपरस्टार मैट हार्डी का हुआ कार एक्सीडेंटमैट हार्डी के फैंस के लिए अच्छी खबर है कि ये हादसा ज्याद बड़ा नहीं हुआ। ट्विटर पर इस पूर्व WWE सुपरस्टार ने इस बात की पूरी जानकारी दी है। मैट हार्डी ने ट्विटर पर अपनी कार की तस्वीर भी डाली है और पूरी जानकारी दी है। Just so the 'net understands.Was driving home from Jacksonville on Friday & there was a wreck 25 mins away from my house. It created standstill traffic, which I had stopped in. A truck drove into my stopped car at about 40 mph, because he was rubbernecking the wreck. I am fine. https://t.co/v7OZedxMf6— MATT HARDY (@MATTHARDYBRAND) January 23, 2021पिछले साल ही मैट हार्डी ने AEW में डेब्यू किया था। इससे पहले वो WWE में परफॉर्म कर रहे थे। उनके भाई जैफ हार्डी इस समय WWE में हैं। इन दोनों ने टैग टीम के रूप में जबरदस्त काम किया है। मैट हार्डी का गिमिक हमेशा फैंस को पसंद आया है। WWE में भी उनका करियर अच्छा रहा है। टैग टीम चैंपियनशिप पर कई बार उन्होंने कब्जा किया। ये भी पढ़ें:- 33 साल के फेमस सुपरस्टार की निकली भड़ास, कहा- अंडरटेकर को जेल जाना चाहिएमैट हार्डी ने कई साल WWE में गुजारे हैं। रेसलिंग की दुनिया में बहुत पहले ही उन्होंने कदम रख दिया था। फैंस की बीच हमेशा मैट हार्डी का जलवा रहा है। हालांकि मैट हार्डी का करियर चोटों की वजह से काफी खराब रहा है। कई इंजरी से उन्हें गुजरना पड़ा। कई टाइम के लिए वो रिंग से भी बाहर रहे। इस समय AEW में उनक जलवा बरकरार है। पिछले साल WWE से वो चले गए थे। साल की शुरूआत में ही AEW में उन्होंने कदम रख लिया था। अच्छी बात ये है कि इस कार एक्सीडेंट में मैट हार्डी को कुछ नहीं हुआ। ये बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने ट्विटर पर अपनी सलामती की खबर दी। सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी इस खबर को देखकर चौंक गए थे। लेकिन इस दिग्गज को आंच नहीं आई और वो एकदम ठीक हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।