WWE दिग्गज अंडरटेकर की पत्नी को हुआ कोरोना, भावुक होते हुए फैंस को दिया संदेश

अंडरटेकर और उनकी पत्नी
अंडरटेकर और उनकी पत्नी

अंडरटेकर (Undertaker) के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। जानी-मानीं रेसलर और दिग्गज द अंडरटेकर की पत्नी मिशेल मैक्कूल(Michelle McCool) कोरोना पॉजिटिव हो गई है। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर इस बार की अपने फैंस को जानकारी दी है। अंडरटेकर के साथ उनकी शादी साल 2010 में हुई थी। और इन दोनों की एक बेटी भी है।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस से लड़ चुके 129 किलो के सुपरस्टार ने बताया कि वो WWE में फ्यूचर में क्या बनना चाहते हैं

दिग्गज अंडरटेकर की पत्नी को हुआ कोरोना

अंडरटेकर की पत्नी मिशेल मैक्कूल दो बार WWE विमेंस चैंपियन रह चुकी हैं। इसके अलावा दो बार वो डीवाज चैंपियन भी रह चुकी हैं। विमेंस डिवीजन में दिग्गजों की लिस्ट में मिशेल का नाम आता है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर मिशेल मैक्कूल ने इस बात का खुलाया कि उनके घर वो ही सिर्फ कोरोना पॉजिटिव है। इसके अलावा उन्होंने एक खास तस्वीर भी पोस्ट की है।

मिशेल मैक्कूल के फैंस के लिए ये बहुत बुरी खबर सामने आई है। अपनी पोस्ट में मिशेल ने काफी कुछ लिखा है और फैंस को संदेश भी दिया है। साल 2018 में पहले विमेंस Royal Rumble मैच में मिशेल मैक्कूल ने एंट्री की थी। उन्होंने पांच सुपरस्टार्स को एलिमिनेट किया था। इसके बाद विमेंस के पहले पीपीवी Evolution का हिस्सा भी वो बनीं थी।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस के WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर बड़ा खतरा मंडराया, सुपरस्टार ने दिया अचानक अटैक करने का बड़ा इशारा

हाल ही में वो WWE नेटवर्क पर अंडरटेकर की डॉक्यूमेंट्री में नजर आईं थी। यहां उन्होंने अंडरटेकर के साथ अपने रिलेशन को लेकर कई बातें फैंस को शेयर की। मिशेल मैक्कूल अब रिंग में कम नजर आती हैं। कई बार वो कह चुकी हैं कि अब उनका पूरा ध्यान पर्सनल लाइफ के ऊपर हैं। वहीं उनके पति अंडरटेकर ने भी रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया है। हालांकि फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अंडरटेकर की वापसी एक बार फिर हो सकती है।

WWE का अगला पीपीवी Royal Rumble 2021 होने वाला है। 31 जनवरी को इसका आयोजन होगा। यहां फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि रंबल मैच में अंडरटेकर की सरप्राइज एंट्री होगी। अगर ऐसा होता है तो ये बहुत बड़ी बात फैंस के लिए होगा। वहीं मिशेल मैक्कूल अगर तब तक सही हो जाती हैं तो वो भी विमेंस रंबल मैच में एंट्री कर सकती हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links