कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में इस समय हाहाकार मचा हुआ है। पूरी दुनिया में लॉकडाउन इस समय चल रहा है। शुरूआत में WWE इससे काफी दूर था लेकिन अब कोरोना वायरस की मार WWE भी झेल रहा है। एक बुरी खबर WWE की तरफ से और आ रही है। पूर्व WWE सुपरस्टार रूसेव कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। लाइव स्ट्रीम के दौरान रूसेव ने इस बात का ऐलान किया। रूसेव ने बताया कि डॉक्टर ने कॉल कर के इस बारे में बताया और पूरी तरह से सब पॉजिटिव है।ये भी पढ़ें:- 3 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2020 में सबका ध्यान खींचा Rusev just announced on his live game stream that he has COVID-19. Here's to hoping for a speedy recovery— Sean Ross Sapp of Fightful.com (@SeanRossSapp) July 12, 2020WWE रॉ सुपरस्टार लाना के टेस्ट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं आई है। हालांकि वो रॉ के अगली टेपिंग्स में नहीं रहेंगी क्योंकि उनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। सबसे बड़ी बात ये है कि लाना ने इस बात की पुष्टि की है कि उनके माता-पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।Here is an update on my Mom & Dad having COVID-19 ⬇️https://t.co/MULxWzEtvFPlease keep us in your thoughts & 🙏🏼— CJ “Lana” Perry (@LanaWWE) July 12, 2020WWE में रूसेवरूसेव की रिपोर्ट जब से पॉजिटिव आई है तब से फैंस उनके जल्द सही होने की दुआ मांग रहे हैं। रूसेव का काम WWE में हमेशा शानदार रहा है। फैंस ने रूसेव डे के तौर पर उन्हें बहुत सपोर्ट किया। लेकिन कोरोना वायरस के कारण हाल ही में कई WWE सुपरस्टार्स को कंपनी से रिलीज कर दिया गया है। और इस लिस्ट में रूसेव का नाम भी था। इससे पहले रूसेव, लाना और लैश्ले की स्टोरीलाइन चल रही थी जो कि फ्लॉप हो गई थी।इस स्टोरीलाइन में लाना ने रूसेव को धोखा दे दिया था और वो लैश्ले के साथ चली गई थी। इसके बाद लिव मॉर्गन इस स्टोरीलाइन में शामिल हुई थी। फिलहाल सभी लोग रूसेव के जल्द सही होने की दुआ मांग रहे हैं। आने वाले समय में वो WWE में वापसी कर सकते हैं।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो कई बार शादी कर चुके हैं