Goldberg को पूर्व WWE चैंपियन ने उनके अंतिम मैच के लिए ललकारा, WrestleMania 41 में रिटायर करने का दावा कर खुली चुनौती दी 

क्या पूर्व WWE चैंपियन को मिलेगा दिग्गज को रिटायर करने का मौका? (Photo: WWE.com)
क्या पूर्व WWE चैंपियन को मिलेगा दिग्गज को रिटायर करने का मौका? (Photo: WWE.com)

Ryback Challenge Goldberg Retirement Match: WWE दिग्गज गोल्डबर्ग (Goldberg) ने हाल ही में एक अंतिम मैच लड़ने की इच्छा प्रकट की थी। उनके इस ऐलान के बाद पूर्व WWE चैंपियन रायबैक (Ryback) ने उन्हें रिटायरमेंट मैच के लिए चुनौती दी है।

Elimination Chamber 2022 में गोल्डबर्ग ने अपना अंतिम मैच WWE में रोमन रेंस के खिलाफ लड़ा था। रेंस ने आसानी से उन्हें हरा दिया था। इसके बाद से वो रिंग में नज़र नहीं आए। उनके गुपचुप तरीके से जाने के कई महीनों बाद पता चला कि उनका WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है।

गोल्डबर्ग ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि विंस मैकमैहन ने उन्हें रिटायरमेंट मैच देने का वादा किया था। हालांकि, अब चीजें बदल गई हैं। विंस WWE के साथ नहीं हैं। रायबैक भी साल 2018 के बाद से किसी भी रेसलिंग रिंग में नज़र नहीं आए हैं। रायबैक पहले ही कई बार गोल्डबर्ग को चुनौती पेश कर चुके हैं।

रायबैक ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट से गोल्डबर्ग को अंतिम मैच के लिए चुनौती पेश की। उन्होंने कहा,

लास वेगास रिटायर होने के लिए बहुत शानदार जगह है।

क्या गोल्डबर्ग की WWE में अंतिम मैच के लिए वापसी हो पाएगी?

आपको बता दें WrestleMania 41 का आयोजन अगले साल लास वेगास में ही होगा। वैसे रायबैक ने अपनी बात तो कह दी है लेकिन उन्हें मौका मिल पाएगा या नहीं ये देखना होगा। ट्रिपल एच के राज में अब कई चीजें बदल गई हैं। रायबैक और गोल्डबर्ग का अब WWE में आना बहुत मुश्किल है।

साल 2022 से पहले गोल्डबर्ग के कुछ मुकाबले बहुत ही खराब रहे थे। अंडरटेकर के साथ तो उनका मैच बहुत बेकार था। मुकाबले में दोनों सुपरस्टार्स ने बहुत गलतियां की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर गोल्डबर्ग का फैंस ने काफी मजाक बनाया था।

खैर गोल्डबर्ग ने भी अंतिम मैच के लिए हुंकार भर दी है। देखना होगा कि उन्हें ये मौका WWE रिंग में मिल पाएगा या नहीं। वैसे अगर उन्हें उनका अंतिम मैच मिल गया तो सोचने वाली बात होगी कि प्रतिद्वंदी कौन होगा। ये मौका किसी यंग सुपरस्टार को मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications