"इंडियन ब्लडलाइन 20-25 सालों तक राज करेगा" - पूर्व WWE सुपरस्टार ने Indus Sher को बड़ा सुझाव देते हुए किया चौंकाने वाला दावा

इंडस शेर और WWE फैक्शन ब्लडलाइन
इंडस शेर और WWE फैक्शन ब्लडलाइन

WWE: ब्लडलाइन कई सालों से WWE को डॉमिनेट कर रही है और किसी दूसरे फैक्शन के लिए उनकी जैसी सफलता हासिल कर पाना काफी मुश्किल काम है। हालांकि, पूर्व WWE सुपरस्टार की माने तो जिंदर महल (Jinder Mahal) और इंडस शेर (Indus Sher) ब्लडलाइन का इंडियन वर्जन तैयार करके 20-25 साल तक राज कर सकते हैं।

WWE ने कुछ समय पहले जिंदर और इंडस शेर मेंबर्स वीर महान & सांगा को रिलीज करते हुए सभी को हैरान कर दिया था। रायबैक ने हाल ही में Ryback TV पर इस भारतीय फैक्शन के रिलीज होने को लेकर खुलकर बात की। इसके साथ ही उन्होंने इस फैक्शन को बड़ा सुझाव दिया। पूर्व आईसी चैंपियन चाहते हैं कि इंडस शेर भारत में द ग्रेट खली के साथ मिलकर ब्लडलाइन का अपना वर्जन तैयार करें। रायबैक ने कहा,

"यह अजीब परस्थिति है। जिंदर अच्छे इंसान हैं। मैं जिंदर को प्यार करता हूं। उन्हें द ग्रेट खली के साथ मिलकर भारत में इंडियन ब्लडलाइन तैयार करना चाहिए। द ग्रेट खली इंडियन ब्लडलाइन के एंफोर्सर होंगे। मैं उन्हें फ्री में सुझाव दे रहा हूं। नई ब्लडलाइन जो कि कभी भी भारत नहीं छोड़ेगी। वो केवल भर्ती करेंगे, वो मेरे जैसे लोगों को इंडियन ब्लडलाइन के हाथों बुरा हाल होने के लिए 100,000 डॉलर्स देंगे। जब कोडी का WWE में रन समाप्त हो जाएगा तो वो लोग उन्हें इंडियन ब्लडलाइन के हाथों पिटाई खाने के लिए बुक करेंगे। इंडियन ब्लडलाइन 20-25 सालों तक राज करेगा।"

उन्होंने आगे कहा,

"उनके पास बॉलीवुड बॉयज हैं, उन्हें लेकर आए। वो उनके पैटरसन और ब्रिस्को हैं जो कि उनके लिए पिटाई खाएंगे। बाकी लोग शैक की तरह बैठे रह सकते हैं, बड़े और ताकतवर। जिंदर महल माइक की जिम्मेदारी ले सकते हैं। जब सतनाम सिंह का रन खत्म हो जाए तो उन्हें लेकर आए। उन्हें और खली को बिग गाय के रूप में नफरत मिल सकती है। जहां ब्लडलाइन में पहले फिउड की शुरूआत होगी।"
youtube-cover

भारतीय सुपरस्टार सांगा ने WWE से नाराजगी जाहिर की

सांगा रिलीज के बाद WWE से काफी नाराज दिखाई दिए। इंडस शेर के रिलीज के साथ ही WWE मेन रोस्टर में एक भी भारतीय सुपरस्टार बाकी नहीं रह गया है। सांगा ने इस चीज़ को लेकर कंपनी पर तंज कसते हुए कहा कि WWE में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक भी सुपरस्टार नहीं बचा है।

Quick Links