Shanky Singh: WWE में इस समय भारत का कोई भी रेसलर काम नहीं कर रहा है। कुछ हफ्ते पहले कंपनी ने तीन भारतीय सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया था। कंपनी ने पिछले साल शैंकी सिंह (Shanky Singh) को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया था। खैर इस बार वो एक अलग ही अंदाज में नज़र आए। उनका खास वीडियो देखकर आपको भी मजा आ जाएगा।शैंकी इस समय सैर सपाटा करने के लिए पहाड़ की वादियों में पहुंचे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वो बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के सुपरहिट गाने तुझे देखा तो ये जाना सनम में परफॉर्म कर रहे हैं। उन्होंने शाहरुख खान का दोनों हाथ फैलाने वाला आइकॉनिक पोज भी मारा। शैंकी की ये धमाकेदार वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। View this post on Instagram Instagram Postआपको बता दें शैंकी सिंह रेसलर होने के साथ-साथ बहुत अच्छे एक्टर भी हैं। उन्होंने भारत नाम की मूवी में सलमान खान के साथ भी काम किया था। साल 2015 में शैंकी ने CWE ज्वाइन किया था। इसके बाद उन्होंने दो बार CWE हैवीवेट चैंपियनशिप भी अपने नाम की। 22 मार्च, 2017 को उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि उनका दुबई में होने वाले WWE ट्राइआउट में सिलेक्शन हो गया है। WWE में शैंकी सिंह का काम कैसा रहा?साल 2020 में WWE ने शैंकी को साइन किया। इसके बाद कंपनी में उनका करियर ठीक-ठाक रहा। जिंदर महल के साथ उनकी जोड़ी शानदार रही। साल 2021 के ड्राफ्ट में उन्हें और जिंदर को ब्लू ब्रांड में चुना गया। वीर महान भी पहले इनके साथ काम करते थे लेकिन उन्हें रेड ब्रांड में ही रहने दिया गया।जिंदर और शैंकी ने ब्लू ब्रांड में कुछ समय तक अच्छा काम किया। शैंकी ने WWE टीवी पर अपना आखिरी मैच 22 जुलाई, 2022 को SmackDown के एक एपिसोड में लड़ा था। साल 2023 में महल ने शैंकी का साथ छोड़कर इंडस शेर को ज्वाइन किया। 2023 में ही हुए Superstar Spectacle लाइव इवेंट में 14 महीने बाद शैंकी ने वापसी की थी। उन्होंने गुंथर को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की थी। हालांकि, वो जीत हासिल करने में नाकाम रहे थे। 21 सितंबर, 2023 को WWE ने शैंकी को रिलीज कर भारतीय फैंस को बड़ा झटका दिया था।