Steph De Lander Announces Engagement: WWE के अक्सर सुपरस्टार सिर्फ रेसलिंग ही नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ में भी आगे बढ़ते रहते हैं। मैक्सिन डुप्री (Maxxine Dupri) ने कुछ समय पहले फैंस को यह खुशखबरी दी थी कि वह इंगेज्ड हैं, और अब एक 28-वर्षीय पूर्व WWE सुपरस्टार ने बेहद खास तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को खुशखरी दी है।
WWE के साथ काम कर चुकीं स्टेफ़ डी लैंडर ने कंपनी से बाहर होने के बाद AEW में भी काम किया है। अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया है कि उनकी मंगनी हो गई है। वह काफी समय से मेंस वॉर्नर के साथ रिश्ते में थीं। उन्होंने इसका इजहार कई बार किया था। इसमें से सबसे खास पल तो उस समय TNA में हुआ था, जब दोनों के बीच बेहद रोमांटिक मोमेंट टीवी पर देखने को मिला था। इसको सैंटिनो मरैला ने आकर तोड़ा था।
अब स्टेफ़ ने सबको बताया है कि उन्होंने वॉर्नर के साथ अपने रिश्ते को और आगे ले जाने का फैसला किया है। उन्होंने सगाई कर ली और रिंग के साथ एक फोटो भी पोस्ट की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा,
"प्यार एक खुले हुए समुद्र जैसा होता है। यह हमेशा आपके साथ रहने के लिए है।"
आप उनकी सोशल मीडिया पोस्ट यहां देख सकते हैं:
स्टेफ़ डी लैंडर ने WWE में पर्सिया पिरोटा के रूप में इंडी हार्टवेल के साथ काम किया था। जब उन्हें WWE से रिलीज कर दिया गया तो उन्होंने इंडीज में काम करना शुरू किया। यहां उनके साथ पूर्व WWE सुपरस्टार जैक रायडर थे, जो अब मैट कार्डोना के नाम से काम करते हैं। इन दोनों ने काफी जबरदस्त काम करके फैंस का मनोरंजन किया है।
WWE के साथ क्या स्टेफ़ डी लैंडर ने कोई टाइटल जीता है?
स्टेफ़ डी लैंडर ने WWE में 2021 से लेकर 2022 तक काम किया है। इस दौरान उन्होंने कंपनी में कोई भी टाइटल नहीं जीता है। 12 अक्टूबर 2021 को हुए अपने पहले मुकाबले से लेकर 15 मार्च 2022 तक के अपने सफर में प्रभावित करने वाली स्टेफ़ वापसी करने पर क्या धमाल करती हैं, यह देखना होगा।