Emma & Riddick Moss Welcomes Child: WWE के पूर्व सुपरस्टार्स एमा (Emma) और रिडिक मॉस (Riddick Moss) ने हाल ही में फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। दोनों कुछ साल से साथ हैं और पिछले साल ही उनकी शादी हुई थी। अब दोनों ने ही अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत किया है। इस बारे में ऑफिशियल तौर पर जानकारी सामने आ गई है और उन्होंने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। एमा अब टेनिली डैशवुड के नाम से जानी जाती हैं। वो NXT और मेन रोस्टर पर काफी समय तक रहीं लेकिन उतनी ज्यादा सफल नहीं रही।
दूसरी ओर उनके पति रिडिक मॉस भी अब WWE का हिस्सा नहीं हैं। उनका असली नाम माइक रैलिस है। दोनों ने काफी साल के रिलेशनशिप के बाद 2024 में शादी करके फैंस को खुश कर दिया था। अब उन्होंने सोशल मीडिया द्वारा फैंस को बताया कि उनके घर किलकारी गूंजी है। एमा और रिडिक ने अपने परिवार में नन्हे मेहमान का स्वागत किया है। उनके बेटे का जन्म 4 मार्च 2025 को हुआ था। एमा और उनके पति ने अपने बच्चे का नाम लियो ऑस्टिन रैलिस रखा है।
आप नीचे पूर्व WWE स्टार्स और उनके बेटे की फोटो देख सकते हैं:
WWE में एमा और रिडिक मॉस ने कितने समय काम किया?
एमा ने 2011 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। वो FCW और NXT जैसे डेवलपमेंटल ब्रांड में रहीं। उन्होंने मेन रोस्टर पर भी काफी समय तक काम किया। 2017 में WWE ने उन्हें अचानक रिलीज कर दिया। एमा ने इसके बाद इंडिपेंडेंट सर्किट और Impact Wrestling में सफलता हासिल की। 2022 में उनकी WWE में वापसी हुई लेकिन उनका यह रन बेहद छोटा रहा और 2023 में उन्हें रिलीज किया गया। इसके बाद से एमा रेसलिंग से दूर हैं।
दूसरी ओर उनकी पति रिडिक मॉस का WWE रन भी कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 2014 से लेकर 2019 तक NXT में काम किया। 2020 में उनका मेन रोस्टर डेब्यू हुआ और 2023 में वो रिलीज हो गए। अपने रन के दौरान मॉस कभी उस तरह से छाप नहीं छोड़ पाए। WWE में अपने रन के दौरान एमा ने कोई चैंपियनशिप नहीं जीती, वहीं रिडिक एक बार 24/7 चैंपियन रहे और उन्होंने आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल मैच भी जीता था।