WWE: ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) को काफी समय से WWE टीवी पर नहीं देखा गया है। उन्होंने आखिरी मैच मई महीने में लड़ा था, लेकिन उसके बाद से ही चोट के कारण इन-रिंग एक्शन से दूर रहे हैं। उन्हें रीढ़ की हड्डी में समस्या है, जिसके लिए उन्हें जून में सर्जरी भी करवानी पड़ी थी। अब सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी जबरदस्त फिटनेस का लोगों को दीवाना बना लिया है।
ब्रॉन स्ट्रोमैन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें वो अपनी बाइसेप्स को दिखाते हुए नज़र आ रहे हैं। उन्होंने टीवी पर गंजा लुक अपनाया हुआ था, लेकिन इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उन्होंने अब बाल बढ़ा लिए हैं। उन्होंने ये भी दावा किया है इस इंडस्ट्री में उनका बाइसेप साइज़ सबसे ज्यादा है।
![ब्रॉन स्ट्रोमैन की जबरदस्त बाइसेप](https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/63912-17018375002425-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/63912-17018375002425-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/63912-17018375002425-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/63912-17018375002425-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/63912-17018375002425-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/63912-17018375002425-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/63912-17018375002425-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/63912-17018375002425-1920.jpg 1920w)
उन्होंने कैप्शन में लिखा,
"25 इंच बाइसेप साइज़, जो इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा है।"
स्ट्रोमैन की गिनती फैंस के सबसे चहेते सुपरस्टार्स में की जाती है, इसलिए लोग उनकी वापसी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। चूंकि वो ब्रेक पर जाने से पहले रिकोशे के टैग टीम पार्टनर थे, इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि रिटर्न के बाद उन्हें कोई अन्य स्टोरीलाइन दी जाती है या रिकोशे के पार्टनर के रूप में काम करना जारी रखेंगे।
WWE में Goldberg के साथ मैच लड़ने पर Braun Strowman ने क्या कहा?
आपको याद दिला दें कि WrestleMania 36 में अपने आइडल गोल्डबर्ग को हराकर ब्रॉन स्ट्रोमैन नए WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। उनका टाइटल रन 151 दिनों तक चला और आगे चलकर द फीन्ड के खिलाफ चैंपियनशिप हार गए थे।
स्ट्रोमैन ने हाल ही में लिलियन गार्सिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वो गोल्डबर्ग को बचपन से अपना हीरो मानते आए हैं। उन्होंने कहा:
"मैं गोल्डबर्ग को बचपन से अपना हीरो मानता आया हूं। मेरे यहां आने के बाद गोल्डबर्ग के साथ संबंध बहुत अच्छे रहे हैं और दोनों के विचार काफी मेल खाते हैं। हम दोनों को जिम में समय बिताना पसंद है और उन्हें गाड़ियों का काफी शौक है। उनके साथ काम करना काफी अच्छा अनुभव रहा क्योंकि इसी दौरान मेरी उनके साथ दोस्ती हुई थी और साथ ही उन्हें यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हराना भी शानदार लम्हा रहा।"