WWE Royal Rumble 2025 के विजेता का नाम आया सामने, 38 साल का रेसलर करेगा बड़ा कारनामा?

WWE Royal Rumble मैच के विजेता का नाम लीक (Photo: WWE.com)
WWE Royal Rumble मैच के विजेता का नाम लीक (Photo: WWE.com)

Charlotte Flair possible WWE Royal Rumble 2025 win: WWE अगले साल 1 फरवरी 2025 को रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) का आयोजन करने वाली है। इस दौरान विमेंस और मेंस Royal Rumble मैच होते हैं जिसको जीतने वाला रेसलर रेसलमेनिया (WrestleMania) में अपने पसंदीदा टाइटल के लिए चैलेंज करता है। अब एक बातचीत में कंपनी के एक पर्सनैलिटी ने नाम उठाते हुए बताया है कि 7 बार की SmackDown विमेंस चैंपियन Royal Rumble 2025 की विजेता बन सकती हैं।

Ad

शार्लेट फ्लेयर को WWE फैंस ने 8 दिसंबर 2023 को हुए SmackDown के बाद से टीवी पर नहीं देखा है। वह यहां पर अपने ACL, MCL और मेनिस्कस को चोटिल कर बैठी थीं। इसके बाद उन्होंने सर्जरी करवाई और अब रिकवर हो रही हैं। इससे पहले कि उन्हें वापस एक्शन में देखा जाए पीटर रोसेनबर्ग ने अपनी Cheap Heat Podcast में माना है कि द क्वीन ही विमेंस Royal Rumble 2025 मैच जीत सकती हैं।

उनका साथ ही मानना है कि पूर्व SmackDown विमेंस चैंपियन की वापसी कोई चौंकाने वाला पल नहीं होगा। यहां यह बताना जरूरी है कि38 साल की शार्लेट पहले ही कंपनी में 7 बार SmackDown विमेंस चैंपियन, Raw विमेंस चैंपियन 6 बार और 1 बार डीवाज चैंपियन रही हैं। Royal Rumble 2020 जीतने वाली शार्लेट को लेकर उन्होंने कहा

"मुझे लगता है कि वह शार्लेट फ्लेयर होंगी। शार्लेट उससे पहले ही वापस आ चुकी होंगी। मैं दावा कर सकता हूं यह कोई चौंकाने वाली वापसी नहीं होगी।"

आप उनकी बातचीत यहां देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर ने वापसी के संकेत दिए थे

शार्लेट फ्लेयर ने हाल में सोशल मीडिया के जरिए अपनी वापसी के संकेत दिए थे। उन्होंने एक वीडियो साझा किया था जिसमें एक बर्फ की सिल्ली रखी हुई थी और जब वह टूटी तो उसमें उनकी तस्वीर थी। शार्लेट पिछले साल से ही टीवी पर नहीं दिखाई दी हैं और फैंस उनकी वापसी की उम्मीद एवं कयास लगा रहे हैं। ऐसे में उनका वापस आना सबके लिए एंटरटेनमेंट की गारंटी है। अब देखना होगा कि वह वाकई में Royal Rumble 2025 से पहले वापस आती हैं और प्रीमियम लाइव इवेंट में मैच जीतती हैं या नहीं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications