फेमस WWE Superstar के कारण Vince McMahon को अचानक बदलना पड़ा अहम प्लान, पूर्व रेसलर ने दिया चौंकाने वाला बयान

WWE को बदलना पड़ा ड्रू मैकइंटायर के कारण प्लान
WWE को बदलना पड़ा ड्रू मैकइंटायर के कारण प्लान

Drew McIntyre: ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) इस समय फिर से खुद को WWE का टॉप स्टार बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। 2020 में हालांकि वो कंपनी के टॉप स्टार्स में से एक थे। फैंस उनके बेबीफेस कैरेक्टर को काफी ज्यादा पसंद कर रहे थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी वजह से उस समय विंस मैकमैहन (Vince McMahon) को रेट्रीब्यूशन (Retribution) ग्रुप के मेंबर्स तक को बदलना पड़ा था।

Ad

कोरोना की वजह से 2020 में कंपनी ने अपनी प्रोग्रामिंग में काफी ज्यादा बदलाव किया था। इसी समय रेट्रीब्यूशन ग्रुप ने डेब्यू किया था। इस फैक्शन ने काफी धमाल मचाया था। हाल में ही पूर्व WWE स्टार और रेट्रीब्यूशन ग्रुप के मेंबर मेसन मैडेन (मेस) ने Wrestlingnews को इंटरव्यू दिया था। इस दौरान उन्होंने ग्रुप के फॉर्मेशन को लेकर बात की। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि फैंस के रिएक्शन की वजह से विंस मैकमैहन ने ग्रुप के मेंबर्स तक में बदलाव कर दिया था। उन्होंने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा,

"पहले इस ग्रुप में साइज में छोटे लोगों को शामिल किया गया था। इस दौरान ये प्लान किया जा रहा था कि ये लोग मास्क पहनकर WWE में तहलका मचाएंगे। इस दौरान सभी ने कहा कि ये लोग बहुत छोटे हैं और ड्रू मैकइंटायर इन्हें आसानी से हरा देंगे। इसी वजह से अगले हफ्ते विंस ने कहा कि उन्हें साइज में बड़े स्टार्स चाहिए। इसी वजह से उन्होंने परफॉर्मेंस सेंटर से ही कई लोगों को बुलाया था। इस दौरान मुझे मेन रोस्टर में अपनी जगह बनाने का मौका मिला और मैं WWE में डेब्यू कर सका।"
Ad

Drew McIntyre ने दी पूरे WWE रोस्टर को धमकी

Raw के लेटेस्ट एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर ने पूरे लॉकर रूम को धमकी दी है। ड्रू मैकइंटायर भी Royal Rumble मैच में हिस्सा ले रहे हैं। Raw में कोडी रोड्स के साथ हुए प्रोमो बैटल के बाद अब ड्रू मैकइंटायर ने पूरे रोस्टर को ही चेतावनी दे दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,

"इस समय मैं किसी और ही स्तर पर खुद को तैयार कर रहा हूं। मैं सभी के WrestleMania प्लान को खराब कर सकता हूं। आप मुझे नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। मैं ही इस समय बिजनेस हूं।"

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications