WWE Crown Jewel में Roman Reigns को पिनफॉल से क्यों मिली हार? पूर्व राइटर ने बताया कारण

Ujjaval
WWE स्टार सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस को क्यों किया पिन? (Photo: WWE.com)
WWE स्टार सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस को क्यों किया पिन? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Pinfall Loss Possible Reason: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2024) में रोमन रेंस (Roman Reigns) और उसोज़ ने टीम बनाकर सोलो सिकोआ, जेकब फाटू और टामा टोंगा का सामना किया था। यह मैच काफी बेहतरीन रहा और सभी ने बवाल मचाया। अंत में सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस को पिन करके टीम को जीत दिलाई। यह काफी चौंकाने वाली चीज थी और फैंस भी बेहद हैरान नज़र आए थे। अब पूर्व WWE राइटर ने इसकी संभावित वजह बताई।

Ad

The Coach & Bro Show शो पर विंस रूसो द्वारा रोमन रेंस के पिन होने का कारण सामने आया है। उन्होंने बताया कि नए ब्लडलाइन के पास उतनी स्टार पावर नहीं है और इसी वजह से शायद रोमन रेंस ने पिन लेकर सोलो सिकोआ समेत उनके साथियों को Survivor Series WarGames 2024 से पहले ताकतवर दिखाने का फैसला किया। उन्होंने कहा,

"क्या यह संभव है कि रोमन रेंस ऐसा (पिन होना) चाहते हो? हम सभी यह कह रहे हैं और मैं भी इस चीज को लेकर गुस्सा हूं। हम लगातार यह कह रहे हैं कि मौजूदा ब्लडलाइन एक बी-टीम है। मुझे लगता है कि WWE में भी ऐसी ही फीलिंग होगी। तभी शायद रोमन रेंस ने कहा होगा, 'हमें उन्हें आगे लाना चाहिए'? इस चीज से वो उस लेवल पर आ जाएंगे क्योंकि Survivor Series आने वाला है और वहां चीजें बराबर हो जाएंगी। अगर रोमन रेंस ने यह सुझाव दिया होगा, तो मुझे हैरानी नहीं होगी।"

Ad

WWE Crown Jewel में मैच के बाद भी मचा बवाल

Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस और उसोज़ पर सोलो सिकोआ के नए ब्लडलाइन ने मैच के बाद भी हमला जारी रखा। सोलो, जे को निशाना बनाने वाले थे, तभी सैमी ज़ेन आ गए। उन्होंने सोलो पर हमला किया और फिर असली ब्लडलाइन ने उनका साथ दिया। रिंग में सोलो सिकोआ अकेले बचे थे। इसी बीच रोमन रेंस और सैमी ज़ेन ने साथ मिलकर सोलो पर हमला करने का मन बनाया। हालांकि, सिकोआ हट गए और सैमी का मूव गलती से रोमन पर लग गया। इसके बाद से स्टोरी रोचक बन गई है और फैंस देखना चाहते हैं कि यह एंगल किस ओर जाएगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications