Roman Reigns SummerSlam Return Criticized: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2024) में रोमन रेंस (Roman Reigns) को वापस देखकर फैंस एकदम हैरान रह गए। उन्होंने महीनों बाद आकर सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) पर हमला किया और इसी चीज़ का फायदा उठाकर कोडी रोड्स ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन की। फैंस को रोमन का रिटर्न काफी पसंद आया और WWE की जमकर तारीफ की। इसी बीच एक पूर्व WWE हेड राइटर की राय अलग है और वो रोमन की वापसी से उतने प्रभावित नज़र नहीं आए।Legion of Raw के हालिया शो में विंस रुसो ने बताया कि नया ब्लडलाइन फैक्शन अभी उतना ज्यादा बड़ा नाम नहीं बना पाया है और धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। उनके अनुसार अभी फैक्शन टॉप पर नहीं पहुंचा है और इसके बावजूद रोमन रेंस की वापसी कराई गई। उनके अनुसार यह बड़ी गलती है क्योंकि इससे सोलो सिकोआ और नए ब्लडलाइन फैक्शन को फायदा नहीं बल्कि नुकसान झेलना पड़ा है। उन्होंने WWE की जमकर आलोचना करते हुए कहा,"रोमन रेंस ने SummerSlam में वापसी की। क्या आप यहां आकर मुझसे इस चीज़ पर बहस करना चाहेंगे कि इससे सोलो सिकोआ को फायदा हुआ? क्या आप मुझे इस बात के लिए मनाना चाहेंगे कि इससे नए ब्लडलाइन को मदद मिली?"SummerSlam में हुआ ब्लडलाइन रूल्स मैच काफी बवाल से भरा हुआ था। एक मौके पर जेकब फाटू ने कोडी रोड्स को अनाउंसर्स टेबल पर स्प्लैश दे दिया था। इसके बाद सोलो सिकोआ का पलड़ा भारी लगने लगा और फिर अचानक रोमन रेंस ने वापसी की। उन्होंने आकर सोलो पर सुपरमैन पंच और स्पीयर लगाया। इसी के साथ कोडी रोड्स ने पिन करते हुए सोलो सिकोआ को हराया और अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन की। View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के अगले एपिसोड में रोमन रेंस आएंगे नज़रSummerSlam 2024 के बाद रोमन रेंस की अगली अपीयरेंस पर फैंस की नज़र थी। Raw के हालिया एपिसोड द्वारा कंपनी ने ऐलान किया कि SmackDown के अगले शो में रोमन की वापसी होगी। काफी समय बाद असली ट्राइबल चीफ किसी साप्ताहिक शो का हिस्सा बनने वाले हैं। फैंस इसके लिए बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। देखना होगा कि रोमन रेंस अपनी इस खास अपीयरेंस पर किस तरह से फैंस का ध्यान खींचने में सफल होते हैं। उनका सोलो सिकोआ के साथ कंफ्रंटेशन रोचक रह सकता है।