WWE SmackDown में Roman Reigns के भाइयों द्वारा मचाए गए बवाल से खुश हुआ दिग्गज, मौजूदा चैंपियन की बात करते हुए दिया बयान

WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Vince Russo: पूर्व WWE राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने पिछले हफ्ते SmackDown में हुए एक सैगमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और टामा टोंगा से जुड़े एंगल की तारीफ की, जिसमें एक कार दुर्घटना दिखाई गई थी।

द ब्लडलाइन को ऑफिशियल तौर पर सोलो सिकोआ लीड कर रहे हैं। उन्होंने टामा टोंगा को भी इस ग्रुप का सदस्य बना दिया है। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में केविन ओवेंस को सिकोआ ढूंढ रहे थे। शो में सिकोआ का सैगमेंट हुआ। इस दौरान अचानक से ओवेंस को लेकर टोंगा आए। टामा ने बैकस्टेज उनकी हालत खराब की थी।

पॉल हेमन को निक एल्डिस पार्किंग एरिया में ले गए। उन्होंने वहां बताया कि कैसे केविन ओवेंस के ऊपर कार से अटैक किया गया। एल्डिस ने हेमन को इसके लिए चेतावनी दी। विंस रूसो ने सिकोआ को हील के रूप में जबरदस्त अंदाज में बुक करने के लिए WWE राइटर्स की तारीफ की। रूसो ने ये भी कहा कि सिकोआ को ब्लू ब्रांड में तुरंत कोडी रोड्स के पीछे जाना चाहिए था। Sportskeeda Wrestling's Legion of RAW पर दिग्गज ने कहा,

कंपनी को इसकी परवाह नहीं है कि वो लोग क्या कर रहे हैं। दोनों अपने काम को अच्छे से कर रहे हैं और उन्हें किसी की परवाह नहीं है। SmackDown में कंपनी ने सोलो सिकोआ के साथ जो किया वो मुझे बहुत पसंद आया। उन्होंने जिस तरह टेकओवर किया वो बहुत अच्छा था। मुझे उनका सूट पहनने का अंदाज अच्छा लगा, मुझे उनके द्वारा कार दुर्घटना की सेटिंग करना अच्छा लगा। अगर सोलो सिकोआ तुरंत कोडी रोड्स के पीछे चले जाते तो ये और भी अच्छा होता। ये मेरे लिए बहुत मायने रखता।

youtube-cover

WWE WrestleMania XL के बाद सोलो सिकोआ ने उठाया था बड़ा कदम

रोमन रेंस के दोनों भाइयों के काम से विंस रूसो गदगद नज़र आए। हालांकि, द ब्लडलाइन में चीजें अब थोड़ी अलग हो गई हैं। सिकोआ लीड कर रहे हैं लेकिन उनके काम करने का तरीका पॉल हेमन को पसंद नहीं आ रहा है। WWE WrestleMania XL के बाद ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में सिकोआ ने जिमी उसो को ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब देखना होगा कि जिमी का अगला कदम क्या होगा।

Quick Links