WWE द्वारा 40 साल के फेमस सुपरस्टार की बुकिंग को लेकर दिग्गज ने उठाए सवाल, फैंस का भी किया जिक्र

RAW शो के दौरान द मिज
RAW शो के दौरान द मिज

हाल में ही WWE के पूर्व राइटर विंस रूसो ने द मिज़ के करैक्टर को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने WWE की बुकिंग को लेकर भी सवाल उठाये है। गौरतलब है कि विंस रूसो WWE के सबसे सफल एरा "एटिट्यूड एरा" की क्रिएटिव टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा वो WCW के लिए भी काम कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: 5 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जो अगले कुछ सालों में रिटायर हो सकते हैं

विंस इस हफ्ते के SK Wrestling's Legion of RAW में आये थे। जहां पर उन्होने द मिज की बुकिंग को लेकर सवाल खड़े किये है। उन्होंने कहा है कि WWE RAW शो में मिज़ एक हील करैक्टर में होते हैं जबकि वो मिज़ और मिसेज शो में वो एक अलग तरह के किरदार में होते है। उनके दो अलग करैक्टर की वजह से फैंस अभी भी उन्हें लेकर कंफ्यूज है।

मिज़ के करैक्टर को लेकर WWE फैंस कंफ्यूज हैं:

मिज़ के किरदार को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा-

WWE के साथ यही सबसे बड़ी समस्या है। WWE अब खुद को रिव्यू नहीं कर रहा है। मिज़ उनके ही नेटवर्क के टेलीविजन शो पर अलग तरह का किरदार निभा रहें हैं। अगर आप इस शो को देखते हैं तो वो एक शादीशुदा इंसान है। उसे मजाक पसंद हैं और वो अपने बच्चों को प्यार करता है। वो शो पर अलग तरह का किरदार निभाते हैं। वो ऐसा क्यों कर रहें है। इस वजह से लोग कंफ्यूज हो रहें हैं। आप उसे RAW में हील करैक्टर की तरह रखते हैं जबकि शो के दौरान वो एक ही नाम से अलग तरह का इंसान होता है।

आप को बता दें कि 2020 के आखिरी RAW के दौरान द मिज़ को एक बार फिर से मनी इन द बैंक मिल गया हैं। एडम पियर्स ने उन्हें बताया था कि TLC के दौरान उन्होंने ने ही बल्कि उनके दोस्त जॉन मॉरिसन ने उनका कॉन्ट्रैक्ट कैश किया था।

ये भी पढ़े: WWE लैजेंड अंडरटेकर को लेकर एजे स्टाइल्स ने दिया बड़ा बयान

इस वजह से तकनीकी रूप से भी वो अभी भी मनी इन बैंक विनर हैं। ऐसे में अब ये देखना ख़ास रहेगा कि WWE अब किस तरह से आने वाले समय में द मिज़ को बुक करता है।

ये भी पढ़ें: 5 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जो अगले कुछ सालों में रिटायर हो सकते हैं