4 सबसे बड़े धोखे जो 2024 में WWE फैंस को देखने को मिले हैं

WWE फैंस ने 2024 में कई रेसलर्स को विरोधी को धोखा देते देखा है (Photos: WWE.com)
WWE फैंस ने 2024 में कई रेसलर्स को विरोधी को धोखा देते देखा है (Photos: WWE.com)

Biggest Betrayals 2024: 2024 के दौरान WWE ने फैंस का एंटरटेन करने के लिए कई जबरदस्त स्टोरी की। इसमें से कुछ में रेसलर्स को विरोधी पर जीत मिली, तो देखने वालों को खुशी हुई। वहीं इस साल ऐसे भी कई पल हुए, जहां टीवी पर विश्वास टूटा और उन्होंने या तो पसंद करने वालों को हैरान किया, या उन्हें रूला दिया। इस आर्टिकल में हम आपको वह चार सबसे बड़े धोखे बताने वाले हैं जो 2024 में WWE फैंस को देखने को मिले हैं।

Ad

#4 बेली को WWE में अपने ग्रुप डैमेज कंट्रोल से 2024 में धोखा मिला था

youtube-cover
Ad

बेली ने विमेंस Royal Rumble मैच जीता था। इसके बाद वह 2 फरवरी 2024 को हुए SmackDown में उस समय की WWE विमेंस चैंपियन और अपनी डैमेज कंट्रोल मेंबर इयो स्काई और बाकी साथियों से धोखा पा बैठी थीं। इसके बाद बेली ने इयो को उनकी चैंपियनशिप के लिए WrestleMania XL में चैलेंज किया था। यह मैच जीतकर वह नाईट 2 में नई WWE विमेंस चैंपियन बन गई थीं। उन्होंने यह टाइटल बाद में SummerSlam 2024 में गंवा दिया था। इसकी मेंबर्स डकोटा काई, कायरी सेन और इयो स्काई अब Raw का हिस्सा हैं, जबकि ओस्का चोटिल हैं और बेली SmackDown का हिस्सा हैं।

#3 बिग ई को न्यू डे ने WWE Raw में धोखा देकर ग्रुप से निकाल दिया था

youtube-cover
Ad

बिग ई, कोफी किंग्सटन और ज़ेवियर वुड्स दस साल पहले द न्यू डे के रूप में साथ आए थे। 2022 में बिग ई चोटिल हो गए और रिंग से बाहर रहकर खुद को रिकवर करते रहे, जबकि किंग्सटन और वुड्स ने ग्रुप को जारी रखा। जब 2 दिसंबर 2024 को हुए WWE Raw के एपिसोड में पूर्व WWE चैंपियन ने वापसी की तो जमैकन सुपरस्टार और उनके साथी ने अपने ग्रुप से बिग ई को बाहर कर दिया था। इसके चलते बिग ई और फैंस का दिल टूटा था। इसके बाद से उन्हें टीवी पर नहीं देखा गया है, जबकि कोफी किंग्सटन और ज़ेवियर वुड्स को फैंस और साथी रेसलर्स से नाराजगी झेलनी पड़ रही है।

#2 केविन ओवेंस ने रैंडी ऑर्टन और अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स को धोखा दिया है

youtube-cover
Ad

कोडी रोड्स पर WWE Bad Blood 2024 के बाद पार्किंग एरिया में केविन ओवेंस ने हमला करके धोखा दे दिया था। उसके बाद उन्होंने रैंडी ऑर्टन को भी धोखा दे दिया और हद तो तब हो गई जब 8 नवंबर 2024 को हुए SmackDown में उन्होंने दिग्गज पर पाइलड्राइवर मूव हिट कर दिया। इसके चलते द वाइपर टीवी से दूर हैं। कोडी रोड्स ने Saturday Night's Main Event 2024 में अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को केविन ओवेंस के खिलाफ रिटेन किया था। इसके बाद केविन ने उन्हें भी पाइलड्राइवर मूव लगा दिया था और वह भी तब से ही गायब हैं।

#1 सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस और असली ब्लडलाइन को WWE फैंस के सामने धोखा दिया था

youtube-cover

रोमन रेंस ने 1316 दिनों बाद अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के हाथों WrestleMania XL नाईट 2 के मेन इवेंट में हारने के बाद टीवी से दूरी बना ली थी। इसके बाद 12 अप्रैल 2024 को हुए SmackDown में सोलो सिकोआ ने WWE डेब्यू कर रहे टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो की हालत खराब कर दी थी। उन्होंने ऐसा ही हमला टामा, जेकब फाटू और टोंगा लोआ के साथ मिलकर पॉल हेमन पर 28 जून 2024 को हुए SmackDown में किया था। यह रोमन और असली ब्लडलाइन के लिए सबसे बड़ा धोखा था। अब सोलो और रोमन Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में ट्राइबल कॉम्बैट मैच का हिस्सा हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications