WWE के 4 फेमस विलेन जो शायद कभी बेबीफेस नहीं बन पाएंगे

कई मौजूदा सुपरस्टार हील ही रहना चाहते हैं (Photos: WWE.com)
कई मौजूदा सुपरस्टार हील ही रहना चाहते हैं (Photos: WWE.com)

WWE Stars May Never Turn Babyface Again: WWE में रेसलर्स काफी अच्छा काम करते हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) कभी हील थे, लेकिन समरस्लैम (SummerSlam 2024) में वापसी करने पर वह बेबीफेस बन गए थे। हालांकि इस समय ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं जो बेबीफेस होते थे, लेकिन अब हील के रूप में काम कर रहे हैं। उनके किरदार को देखकर यह उम्मीद करना मुश्किल है कि वह कभी भी इसमें बदलाव करेंगे। इस आर्टिकल में हम आपको WWE के उन चार फेमस विलेन के बारे में बताने वाले हैं जो शायद कभी बेबीफेस नहीं बन पाएंगे।

Ad

#4 WWE सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो नैचुरल रूप से हील हैं

Ad

डॉमिनिक मिस्टीरियो ने जब WWE में डेब्यू किया, तो सबके मन में यह सवाल था कि क्या वह अपने पिता रे मिस्टीरियो से अलग काम कर सकेंगे, या नहीं। डॉमिनिक ने 2022 में हील बनकर सबको चौंका दिया था। उन्होंने Clash at the Castle 2022 में ऐज और अपने पिता पर हमला करके द जजमेंट डे जॉइन कर ली थी। वह तब से लेकर अब तक इसी ग्रुप के साथ हैं और बेहद अच्छा काम कर रहे हैं। उनके अंदाज को देखते हुए यह नहीं लगता है कि वह कभी बेबीफेस के रूप में काम करेंगे। फैंस उन्हें विलेन के रूप में पसंद करते हैं।

#3 WWE सुपरस्टार लोगन पॉल को फैंस से नाराजगी पसंद है

Ad

लोगन पॉल ने 2022 में WWE के साथ साइन किया था। वह Crown Jewel 2022 में रोमन रेंस से अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने में असफल रहे थे। हाल में Elimination Chamber मैच हारने वाले लोगन को हील के रूप में परफॉर्म करना पसंद है। उन्होंने कहा है कि वह कभी भी बेबीफेस नहीं बनेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें फैंस से नाराजगी पसंद है। फैंस भी पॉल को बू करने का मौका नहीं छोड़ते हैं।

#2 नाया जैक्स को WWE में हील के रूप में अच्छा मोमेंटम मिला है

Ad

नाया जैक्स ने जब WWE में वापसी की थी, तो फैंस हैरान रह गए थे। उन्होंने सबको अपने प्रदर्शन से चौंका दिया था। वह पिछले साल क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रही थीं। SummerSlam 2024 में वह बेली को हराकर नई WWE विमेंस चैंपियन बन गई थीं। एक हील के रूप में उन्होंने टिफनी स्ट्रैटन को फायदा पहुंचाया। इसके चलते ही टिफनी नई WWE विमेंस चैंपियन बनने से पहले फैंस की फेवरेट बन गई थीं। अब जिस तरह का काम नाया ने वापसी के बाद एक हील के रूप में किया है, उसको देखते हुए यह कहा जा सकता है कि वह शायद ही कभी बेबीफेस बनेंगी।

#1 ग्रेसन वॉलर का WWE में बेबीफेस बनने का कोई इरादा नहीं है

ग्रेसन वॉलर एक हील हैं और उन्हें यह किरदार पसंद है। यही वजह है कि उन्होंने कभी भी बेबीफेस बनने के इरादे को नकार दिया है। इस समय वह और ऑस्टिन थ्योरी एक टैग टीम के रूप में काम कर रहे हैं। इसमें से फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि थ्योरी जल्द एक बेबीफेस बन जाएंगे। ग्रेसन सोशल मीडिया के जरिए भी हील के रूप में ही काम करते हैं। ऐसे में चूंकि वह कभी भी निगेटिव रूप को नहीं छोड़ना चाहते हैं तो यह शायद ही कभी संभव हो कि वह फैंस के प्रिय बेबीफेस बन पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications