4 रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर जो WWE में अभी चैंपियन बने हुए हैं

Ujjaval
WWE में रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर्स का दबदबा है (Photo: WWE.com)
WWE में रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर्स का दबदबा है (Photo: WWE.com)

Real Life Bloodline Members Champion Currently: WWE में ब्लडलाइन (Bloodline) फैक्शन काफी सालों से डॉमिनेट कर रहा है। इस फैक्शन में पिछले कुछ समय में काफी बदलाव आए हैं। पहले रोमन रेंस इसके लीडर थे और अब सोलो सिकोआ ग्रुप को संभाल रहे हैं। इस फैक्शन में अनोआ'ई परिवार के सदस्य शामिल रहते हैं। कई सारे रियल लाइफ सदस्य अभी तक इस ग्रुप का हिस्सा नहीं बने हैं। इसी बीच कुछ फैक्शन को छोड़ चुके हैं। मौजूदा समय में कुछ रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर्स के पास टाइटल मौजूद है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 4 रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर्स के बारे में बात करने वाले हैं, जो अभी WWE में चैंपियन बने हुए हैं।

Ad

4- WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप इस समय जे उसो के पास है

Ad

जे उसो, ब्लडलाइन फैक्शन की शुरुआत से इसके साथ थे। वो रेसलिंग दिग्गज रिकिशी के बेटे हैं और रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर हैं। जे ने अपने करियर में ज्यादातर समय टैग टीम स्टार के रूप में काम किया लेकिन वो मौजूदा समय में सिंगल्स रेसलर के तौर पर Raw का हिस्सा बने हुए हैं। वो पिछले एक साल से Raw में ही नज़र आ रहे हैं। वो इसी बीच कई बार चैंपियनशिप मैचों का हिस्सा बने लेकिन लगातार हार मिली।

Raw के एक हफ्ते पहले वाले शो में जे उसो ने ब्रॉन ब्रेकर की बादशाहत खत्म की और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन गए। इसके बाद से यह टाइटल उनके पास है और फैंस उनके रन के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। जे ने ब्लडलाइन की परछाई से बाहर आकर खुद को आगे लाया और अभी वो कंपनी के सबसे लोकप्रिय स्टार्स में से एक हैं। फैंस को उनके टाइटल रन से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। जे को WWE भी उनकी मेहनत का फल देना चाहेगी। ऐसे में उनका लंबा रन चल सकता है।

3&2- टामा टोंगा और टांगा लोआ के पास WWE टैग टीम चैंपियनशिप है

Ad

टामा टोंगा और टांगा लोआ दोनों ने WWE में डेब्यू के बाद से ब्लडलाइन के सदस्यों के रूप में काम किया है। WrestleMania XL के बाद SmackDown में टामा टोंगा और Backlash France में टांगा लोआ का डेब्यू हुआ था। आपको बता दें कि टामा और टांगा दोनों ही रेसलिंग दिग्गज हाकू के बेटे हैं। हाकू और उनकी पूरी फैमिली को रियल लाइफ ब्लडलाइन परिवार का हिस्सा माना जाता है।

यही कारण है कि सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा और टांगा लोआ को ब्लडलाइन का हिस्सा बनाया। आपको बता दें कि SummerSlam से पहले SmackDown में जेकब फाटू और टामा टोंगा ने मिलकर WWE टैग टीम चैंपियनशिप जीत ली थी। बाद में सोलो सिकोआ के कहने पर फाटू ने यह टाइटल छोड़ दिया और इसे टांगा लोआ को दे दिया। इसके बाद से टोंगा ब्रदर्स बतौर चैंपियन काम कर रहे हैं।

1- WWE विमेंस चैंपियनशिप इस समय नाया जैक्स के पास है

Ad

नाया जैक्स मौजूदा समय में WWE की सबसे खतरनाक विमेंस स्टार्स में से एक हैं और उनके पास WWE विमेंस चैंपियनशिप है। उन्होंने यह टाइटल बेली को SummerSlam 2024 में हराकर जीता था। जैक्स असल में रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर हैं और उनका द रॉक से रिश्ता है। उन्हें भी परिवार का हिस्सा माना जाता है।

नाया जैक्स ने WWE में दोबारा वापसी के बाद से काफी बढ़िया काम किया है और उन्हें रोक पाना काफी ज्यादा मुश्किल रहा है। जैक्स लगातार अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत रही हैं। उन्होंने पहले के मुकाबले बहुत सुधार दिखाए। यही कारण है कि उन्हें Queen of the Ring बनाया गया और फिर वो SmackDown की टॉप चैंपियन बन गईं। नाया को चैंपियन के रूप में अभी कुछ हफ्ते हुए हैं और जिस तरह से वो डॉमिनेट कर रही हैं, उनका यह रन संभवतः लंबा ही चलेगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications