4 सुपरस्टार्स जो WWE के सबसे बड़े फैक्शन द ब्लडलाइन में शामिल होने की इच्छा जता चुके हैं

WWE
क्या इन WWE स्टार्स का सपना फ्यूचर में पूरा हो पाएगा? (Photo: WWE.com)

Superstars who Expressed Desire To Join Bloodline: पिछले कुछ सालों में द ब्लडलाइन फैक्शन ने WWE में अपनी धाक जमा ली है। रोमन रेंस (Roman Reigns) और पॉल हेमन ने ग्रुप की शुरूआत की थी। आज इसकी स्टोरीलाइन किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यही कारण है कि रोस्टर में मौजूद कई सुपरस्टार्स इस ग्रुप में शामिल होने की रुचि रखते हैं।

Ad

WrestleMania 40 में हार के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ ने अपनी नई ब्लडलाइन तैयार की, जिसमें जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ शामिल हुए। इस ग्रुप का लाइनअप बदल गया है लेकिन अभी भी मजबूत बना हुआ है। खैर इस आर्टिकल में हम उन चार स्टार्स की बात करेंगे जो ब्लडलाइन में शामिल होने की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं।

#4 जजमेंट डे नहीं होता तो शायद WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली ब्लडलाइन का हिस्सा होतीं

youtube-cover
Ad

जजमेंट डे का निर्माण दिग्गज ऐज ने किया था। बाद में इसमें डेमियन प्रीस्ट, रिया रिप्ली, फिन बैलर, डॉमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैकडॉना शामिल हुए। इस फैक्शन को रेड ब्रांड में बहुत सफलता मिली। अगर ये ग्रुप नहीं बना होता तो फिर संभवत: रोमन रेंस की ब्लडलाइन में शामिल होने की कोशिश रिया रिप्ली करतीं।

रिया और ब्लडलाइन कई बार एक-दूसरे के रास्ते पर आ चुके हैं। रिया और पॉल के बीच बैकस्टेज सैगमेंट भी हुआ था। Raw में रिप्ली और सोलो सिकोआ आमने-सामने आ चुके हैं। पहले जब ब्लडलाइन में किसी विमेन स्टार की एंट्री की बात होती थी तो रिया का नाम ही लिया जाता है। उन्होंने भी खुद कई बार इस ग्रुप में आने के संकेत दिए।

#3 मौजूदा WWE विमेंस चैंपियन नाया जैक्स जता चुकी हैं इच्छा

youtube-cover
Ad

नाया जैक्स का विमेंस डिवीजन में बहुत बड़ा नाम है। पिछले महीने Battleground पॉडकास्ट को जैक्स ने अपना इंटरव्यू दिया था। वहां पर उनसे ब्लडलाइन में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा गया था।

नाया ने कहा था कि इस समय WWE में समोअन वंश के कई स्टार काम कर रहे हैं और अगर उन्हें ब्लडलाइन में शामिल होने का मौका मिलेगा तो बहुत खुशी होगी। वैसे फ्यूचर में ये चीज फैंस को देखने को मिल सकती है।

#2 & #1 WWE हाउस शो में ए टाउन डाउन अंडर ने दिया था पोज

Ad

ए टाउन डाउन अंडर टीम में ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर काम कर रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री बहुत ही जबरदस्त है। थ्योरी और वॉलर WWE टैग टीम चैंपियनशिप भी हासिल कर चुके हैं। सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन में शामिल होने की इच्छा ऑस्टिन और ग्रेसन व्यक्त कर चुके हैं।

हाल ही में रॉटरडैम, नीदरलैंड में WWE का हाउस शो हुआ था। वहां पर वॉलर और थ्योरी ने ब्लडलाइन के साथ पोज देने का प्रयास किया था। हालांकि, टोंगा ब्रदर्स ने दोनों के ऊपर फिर अटैक कर दिया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications