साल 2021 की पहली रॉ(RAW) जबरदस्त रही। WWE चैंपियनशिप के लिए ड्रू मैकइंटायर(Drew McIntyre) और कीथ ली(Keith Lee) के बीच बहुत ही शानदार मैच हुआ। इस क्लासिक मैच में ड्रू मैकइंटायर ने जीत हासिल कर WWE चैंपियनशिप डिफेंड की। लेकिन मैच के अंत में गोल्डबर्ग(Goldberg) ने वापसी कर ड्रू मैकइंटायर को रॉयल रंबल(Royal Rumble) के लिए चैलेंज कर दिया है।यह भी पढ़ें: 6 WWE सुपरस्टार्स जो कभी भी Royal Rumble मैच में एलिमिनेट नहीं हुए😲😲😲😲😲😲😲😲😲#WWERaw pic.twitter.com/k9cSOjyCBk— WWE (@WWE) January 5, 2021WWE RAW में गोल्डबर्ग की हुई वापसीकिसी ने सोचा नहीं था कि रेड ब्रांड के पहले शो में गोल्डबर्ग की वापसी होगी। WWE ने कमाल का काम किया है। दरअसल कीथ ली और ड्रू मैकइंटायर के का मैच शानदार हुआ। सभी दिग्गजों ने बैठकर इस मैच का मजा लिया। और सभी ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। सबसे बड़ी बात ये रही कि कई महीनों बाद 'THIS IS AWESOME' का चैंट्स सुनाई दिया। यह भी पढ़ें: WWE के मौजूदा 11 सुपरस्टार्स और उनके बच्चों की तस्वीरें: रोमन रेंस समेत दिग्गजों के बच्चे कैसे दिखते हैं?#AndStill@DMcIntyreWWE retains the #WWEChampionship after an INCREDIBLE match with @RealKeithLee!#WWERaw pic.twitter.com/QRyfTK0EPU— WWE (@WWE) January 5, 2021कीथ ली ने इस बार ये दिखा दिया कि वो रिंग में किस अंदाज में परफॉर्म कर सकते हैं। ड्रू मैकइंटायर को जबरदस्त चुनौती उऩ्होंने दी है। मैच का अंत भी शानदार हुआ। दोनों सुपरस्टार्स ने एक दूसरे को कई मूव लगाए लेकिन किसी ने हार नहीं मानी। अंत में मैकइंटायर ने क्लेमोर किक लगाकर जीत हासिल की। ड्रू मैकइंटायर भी कीथ ली के परफॉर्म से इतना खुश हुए कि उन्होंने उनसे हाथ मिलाया। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो काफी चौंकाने वाला था। ड्रू मैकइंटायर माइक लेकर कुछ बोलना चाह रहे थे। इतने में गोल्डबर्ग की एंट्री हो गई। ड्रू मैकइंटायर इसके बाद गोल्डबर्ग से हाथ मिलाने लगे लेकिन उन्होंने हाथ नहीं मिलाया। गोल्डबर्ग ने इसके बाद मैकइंटायर की तारीफ की लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि वो किसी कि रिस्पेक्ट करना नहीं जानते हैं। और इसके बाद उन्होंने Royal Rumble के लिए उन्हें चुनौती पेश कर दी। मैकइंटायर काफी गुस्से में थे। इस दौरान गोल्डबर्ग ने उन्हें धक्का दे दिया। मैकइंटायर ने भी अपना सिर गोल्डबर्ग के ऊपर मारा। WOW. @Goldberg wants @DMcIntyreWWE for the #WWEChampionship at #RoyalRumble?! #WWERaw pic.twitter.com/QcrQEZsscg— WWE (@WWE) January 5, 2021कुछ ही दिनोें बाद Royal Rumble का आयोजन होने वाला है। और अब यहां लगभग ये तय हो गया है कि गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर का मैच होगा। ये मैच शानदार होने वाला है क्योंकि गोल्डबर्ग की वापसी की उम्मीद किसी ने नहीं की थी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।