Goldberg Drops Another WWE Return Tease: WWE दिग्गज गोल्डबर्ग (Goldberg) अपने करियर के अंतिम मैच की तैयारी में लगे हुए हैं। पिछले साल उन्होंने कहा था कि वो 2025 में WWE में अपना रिटायरमेंट लड़ेंगे। कुछ महीने दिग्गज ने बताया कि वो समर के आस-पास वापसी करेंगे। गोल्डबर्ग ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए जल्द वापस आने के संकेत दे दिए हैं। कभी भी रिंग में फैंस को उनका जलवा देखने को मिल सकता है।
WWE में Elimination Chamber 2022 में गोल्डबर्ग ने अपना अंतिम मैच लड़ा था। रोमन रेंस ने उनके खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की थी। मुकाबला कुछ खास नहीं रहा था। दिग्गज के प्रदर्शन को देखकर सभी ने नाराजगी जताई थी। रोमन ने उन्हें आराम से हराकर टाइटल रिटेन कर लिया था। इससे पहले भी उनके कुछ मुकाबले फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आए थे। द अंडरटेकर के साथ भी उनका बहुत खराब मुकाबला हुआ था।
एक्स पर गोल्डबर्ग ने जो भी उनका अगला प्रतिद्वंदी होगा उसे चेतावनी दी है। उन्होंने 2003 की एक क्लिप शेयर की, जब उन्होंने Raw में रॉडनी मैक की खुली चुनौती का जवाब दिया था। आप उनकी पोस्ट नीचे देख सकते हैं।
WWE में गोल्डबर्ग का अंतिम प्रतिद्वंदी कौन होगा?
WWE SummerSlam 2025 में गोल्डबर्ग अपना अंतिम मैच लड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं। सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि उनका प्रतिद्वंदी कौन होगा। लिस्ट में सबसे ऊपर नाम पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंंथर का है। पिछले साल Bad Blood इवेंट में ट्रिपल एच के सैगमेंट में गुंथर ने आकर गोल्डबर्ग का खूब मजाक उड़ाया था। दिग्गज फैंस के बीच बैठकर शो का मजा ले रहे थे। दोनों के बीच ब्रॉल होने वाला था लेकिन मामला ट्रिपल एच और ऑफिशियल्स ने संभाल लिया था। सैमी ज़ेन ने इसके बाद आकर गुंथर पर हमला किया था। गोल्डबर्ग का रेसलिंग में नाम बहुत ऊंचा है। उन्होंने अपने अंतिम मैच को शानदार बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। मौजूदा समय में वो खूब ट्रेनिंग कर रहे हैं।